मनोरंजन featured

तैमूर अली खान का रक्षाबंधन स्पेशल लुक सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

278952 taimur तैमूर अली खान का रक्षाबंधन स्पेशल लुक सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

नई दिल्ली। सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान अपनी अदाओं के चलते यूं तो सोशल मीडिया पर अपनी पकड़ को बनाए रखे रहते हैं। ऐसे में रक्षा बंधन के मौके पर तैमूर की कोई फोटो ना आए ऐसा कैसे हो सकता है।

तैमूर अली खान का रक्षाबंधन स्पेशल लुक सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
तैमूर अली खान का रक्षाबंधन स्पेशल लुक सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

तैमूर अली खान का रक्षाबंधन स्पेशल लुक

राखी के मौके पर जब तमाम सेलेब्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं तो इंडस्ट्री के सबसे क्यूट स्टार कैसे पीछे रह सकते हैं। तैमूर अली खान का रक्षाबंधन स्पेशल लुक सामने आ गया है। दादी के घर के लिए रवाना हुए तैमूर ने  फोटोग्राफर्स को उनकी फोटो क्ल‍िक करने का मौका  एक बार फिर दे ही दिया। तैमूर अली खान नीले रंग के कुर्ते और सफेद रंग के पायजामे के साथ जैकेट पहने हुए दिखे।

उनका ये नवाबी लुक राखी के त्योहार के हिसाब से एक दम आकर्षक नजर आया। तैमूर इस बार अपने खास खि‍लौनों को हाथ में थामे दिखे। शायद  ये उनके फेवरेट टॉयज हैं इसलिए इन्हें वह अपने साथ ही लेकर आ गए।  दादी के घर तैमूर बहन इनाया नाओमी से राखी बंधवाने पहुंचे हैं शायद। फिलहाल इनाया की कोई राखी स्पेशल फोटो सामने नहीं आई है।

इंटरनेट सेंसेशन बन चुके तैमूर अली को लेकर पिछले दिनों खबर  आई थी कि किसी शख्स ने उनके साथ जबरन सेल्फी लेने की कोशि‍श की थी। हालांकि तैमूर की नैनी ने शख्स को उसके मकसद में कामयाब नहीं होने दिया और उसे वहां से भगा दिया था।

ये भी पढ़ें:-

 

Related posts

तीसरा शाही स्नान आज, कई साधु-संतों ने लगाई आस्था की डुबकी

pratiyush chaubey

कोरोना से परेशान जनता के लिए आरएसएस ने प्रदेश भर में नियुक्त किए 6 प्रभारी

sushil kumar

पोज़ देती हुई नज़र आ रही है अभिनेत्रियां, वायरल हुई तस्वीर…

Ravi Kumar