मनोरंजन featured

अर्जुन कपूर ने चाचा अनिल कपूर का उड़ाया मजाक, बदले में मिला करारा जवाब

अर्जुन कपूर ने चाचा अनिल कपूर का उड़ाया मजाक, बदले में मिला करारा जवाब

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी शैतानियां करते रहते हैं। आए दिन उनकी कोई ना कोई शैतानी सोशल मीडिया पर सामने आती रहती है। ऐसी ही एक और शैतानी अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर की है जिसकी वजह से वो लगातार ट्रोल हो रहे हैं। आपको बता दें कि रक्षाबंधन के मौके पर अर्जुन कपूर ने अपनी फैमिली की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें अर्जुन कपूर ने अपने चाचा अनिल कपूर का मजाक उड़ाया है जिसके बदवे में उन्हें । अनिल कपूर ने भी उनको तुरंत जवाब दिया।

अर्जुन कपूर ने चाचा अनिल कपूर का उड़ाया मजाक, बदले में मिला करारा जवाब
अर्जुन कपूर ने चाचा अनिल कपूर का उड़ाया मजाक, बदले में मिला करारा जवाब

सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर की शैतानियां

अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर शैतानियां करते रहते हैं, कभी अपने दोस्तों के साथ और कभी अपने परिवारवालों के साथ। रक्षाबंधन पर उन्होंने अपनी फैमिली की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और इसमें मौजूद चाचा अनिल कपूर का मजाक उड़ाया । अनिल कपूर ने भी उनको तुरंत जवाब दिया।

अर्जुन ने रक्षाबंधन पर एक फोटो शेयर की। इस तस्वीर में बोनी, संजय, अनिल, अर्जुन, उनकी बहनें, हर्षवर्धन, दादी, चाची और संजय कपूर का बेटा सभी नजर आ रहे हैं। तस्वीर फेस्टिव मूड की इस तस्वीर में अनिल कपूर कमरे के अंदर सनग्लासेज लगाए बैठे हैं।

मैंनू काला चश्मा जचदा है, चाचू!’

अर्जुन ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और लिखा, ‘हम में से किसी के पास यह जवाब नहीं है कि अनिल कपूर ने फैमिली पिक्चर में सनग्लासेज क्यों लगाए हुए हैं। शायद उन्हें लगता है कि हम लोग उनके चाचा हैं।  अनिल कपूर भी अर्जुन के चाचा हैं। उन्होंने भी पलटकर अर्जुन को चश्मा लगाने की वजह फिल्मी अंदाज में बताई। अनिल ने लिखा, ‘क्योंकि मैंनू काला चश्मा जचदा है, चाचू!’

ये भी पढ़ें:-

बर्थडे स्पेशल: अर्जुन कपूर ने इस डर की वजह से तोड़ा था “खान परिवारकी बहू से अपना रिश्ता

Related posts

गुत्थियों में उलझी युवती ने लगाई एसपी से गुहार, कहा- थाने में नहीं हो रही सुनवाई  

Shailendra Singh

बारामूला में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियो को किया ढेर, पुलिसकर्मी घायल

shipra saxena

पाक थिंक टैक का दावा: भारत के पास 500 परमाणु बम बनाने की क्षमता

bharatkhabar