featured देश राज्य

कांग्रेस अध्यक्ष ने किया राफेल डील पर बीजेपी के ऊपर एक और वार

rahul gandhi 5 कांग्रेस अध्यक्ष ने किया राफेल डील पर बीजेपी के ऊपर एक और वार

नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव के कारण सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। अब राजनीतिक दल किसी भी मुद्दे को बगैर बहस के नहीं जाने देते। लड़ाकू विमान राफेल डील और डो​कलाम विवाद को लेकर मोदी सराकर पर हमलावर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। इस बार उन्होंने सांप्रदायिकता का मुद्दा उठाया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने किया राफेल डील पर बीजेपी के ऊपर एक और वार
कांग्रेस अध्यक्ष ने किया राफेल डील पर बीजेपी के ऊपर एक और वार

मुंशी प्रेमचंद्र के आलेख का किया जिक्र

हालांकि इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन सियासत जानकर मानकर चलरहे है कि राहुल का इशारा भाजपा की ओर ही है। राहुल ने शुक्रवार को अपने ट्वीट में लेखक मुंशी प्रेमचंद के एक आलेख का हिस्सा साझा किया है।

ये भी  पढ़ें : राहुल ने किया पीएम मोदी पर वार कहा, राफेल डील की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को मिल रही धमकियां

जिसमें लिखा है कि सांप्रदायिकता सदैव संस्कृति की दुहाई दिया करती है। उसे अपने असली रूप में निकलने में शायद लज्जा आती है, इसलिए वह उस गधे की भांति, जो सिंह की खाल ओढ़कर जंगल में जानवरों पर रौब जमाता फिरता था, संस्कृति का खोल ओढ़कर आती है। हिंदुस्तान के महानतम लेखक मुंशी प्रेमचंद की याद को प्रणाम। यह आलेख ‘सांप्रदायिकता और संस्कृति’ शीर्षक से लिया गया है जिसे 1934 में मुंशी प्रेमचंद्र ने लिखा था।

कांग्रेस का लगा रही है लगातार यह आरोप

गौरतलब है कि कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमानों के लिए तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के समय किये गये सौदे को गलत तरीके से रद्द किया और राफेल विमानों को अधिक कीमत में खरीदने का सौदा किया। पार्टी का कहना है कि इस सौदे में व्यापक स्तर पर गड़बडी हुई है।

by ankit tripathi

Related posts

पीएम मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के पूर्ण अधिवेशन को संबोधित किया, जाने क्या कहा

Rani Naqvi

भारी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

Rahul srivastava

उत्तर-पश्चिमी राज्यों में बारिश का कहर, हिमाचल में 150 रोड बंद, 7 राज्यों के 31 लोगों की मौत

Rahul