featured राज्य

बहराइच में भाजपा के बूथ अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्रा को बदमाशों ने मारी गोली

बहराइच में भाजपा के बूथ अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्रा को बदमाशों ने मारी गोली

नई दिल्ली: बहराइच में भाजपा के बूथ अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्रा को बदमाशों ने मंगलवार रात घर में घुस कर गोली मार दी। गोली उनके बायें हाथ और सीने पर लगी थी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हत्या का कारण लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि वीरेंद्र ने अपने चचेरे भाई को डेढ़ लाख रुपये दिए थे। जिसे वापस मांगने पर उनका कई बार विवाद हो चुका था।

bjp बहराइच में भाजपा के बूथ अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्रा को बदमाशों ने मारी गोली

एनआरसी मुद्दे को लेकर बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

 

जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी वीरेंद्र मिश्रा मंगलवार रात अपने घर पर सो रहे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे बदमाशों ने घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी। घटना की जानकारी पर पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढें:

अफगानिस्तान में हुआ आत्मघाती हमला,26 लोगों की मौत
सहारनपुर में भारी बारिश के कारण गिरा मकान, 6 लोगों की मौत

By: Ritu Raj

Related posts

मोबाइल सर्विस प्रवाइडर एयरटेल पर लगा अपने कर्मचारी से भेदभाव करने का आरोप

Rani Naqvi

बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए 54 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

Rani Naqvi

लॉकडाउन के बाद खूबसूरत ‘डाकुओं की गुफा’ कर रही आपका इंतजार…

Mamta Gautam