उत्तराखंड राज्य

वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने सचिवालय कर्मी भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा द्वारा रचित राम भजन’’ की यू-ट्यूब लॉचिंग की

dehradun 1 वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने सचिवालय कर्मी भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा द्वारा रचित राम भजन’’ की यू-ट्यूब लॉचिंग की

देहरादून। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने बीते बुधवार को सचिवालय में सचिवालय कर्मी भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा द्वारा रचित राम भजन’’ की यू-ट्यूब लॉचिंग की। इस अवसर पर वित्त मंत्री पंत ने कहा कि इस भजन के लोकार्पण से आम जनमानस को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम की महिमा की जानकारी का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस भजन को रचयिता एवं गायक बसेड़ा ने स्वयं लिखने के साथ उसे गाया भी है। हमारे लोक जीवनमें भगवान राम की महिमा का बडा महत्व है।

 

dehradun 1 वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने सचिवालय कर्मी भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा द्वारा रचित राम भजन’’ की यू-ट्यूब लॉचिंग की

 

उन्होंने इसे सुन्दर व सार्थक प्रयास बताया। कवि बसेड़ा ने इस भजन के माध्यम से अपने अन्दर छिपी प्रतिभा को रचना का रूप दिया है, जिसके लिये वे साधुवाद के पात्र है। उन्होंने कहा कि बसेड़ा ने यह साबित किया है कि यदि किसी को भी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले तो वह सफल हो सकता है। उन्होंने बसेड़ा को शुभकामनाएं दी तथा आशा व्यक्त की कि वे इसी भांति विभिन्न विषयों में गीतों के माध्यम से अभिव्यक्ति देकर जनमानस को लाभान्वित करते रहेंगे। सचिव सचिवालय प्रशासन हरबंस सिंह चुघ ने गीतकार एवं गायक बसेड़ा को इस सुन्दर कार्य हेतु बधाई दी।

वहीं सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने भूपेन्द्र बसेड़ा के प्रयास की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी वे इसी प्रकार जनमानस को गीतों के माध्यम से लाभान्वित करते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन सचिवलय संघ के महासचिव राकेश जोशी ने किया। गीतकार एवं गायक बसेड़ा द्वारा समस्त लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने कहा कि राम भजन’’ में भगवान राम की महिमा का वर्णन किया गया है। जिसका लाभ आम जनमानस को मिलेगा। इस अवसर पर अपर सचिव अर्जुन सिंह, जी.बी.ओली, संगीतकार संजय कुमोला, पहाड़ी टोपी समूह संस्था के प्रतिनिधि राकेश सिंह महर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

Uttarakhand: मनमाने ढंग से फीस नहीं ले सकते निजी स्कूल, जानिए क्या है नियम?

Nitin Gupta

उत्तराखंड में आज इगास पर्व की धूम, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Rahul

मप्र: बसपा प्रमुख मायावती ने एक और नेता को पार्टी से किया बाहर

mahesh yadav