नई दिल्ली। फिल्म ‘संजू’ के सुपर डुपर हिट होते ही रणबीर कपूर और उनकी फैमिली की खुशी छुपाएं नहीं छुप रही है और खुशी को दोगुना करने के लिए नीतू कपूर के बर्थडे ने चार चांद लगा दिए। इन दिनों पूरी कपूर फैमिली पेरिस में हैं और पूरे परिवार ने बर्थडे खूब जोर शोर से मनाया। आपको बता दें कहा जा रहा था कि नीतू कपूर के बर्थडे में आलिया भट्ट भी शामिल हो सकती है हालांकि नीतू के बर्थडे की जो फोटो पोस्ट की गई है उसमें आलिया भट्ट नजर नहीं आईं हैं।
फिल्म संजू में रणबीर कपूर को देखकर रो देगी मां नीतू कपूर- शबाना आज़मी
रिद्धिमा कपूर ने शेयर की फोटो
आपको बता दें की नीतू कपूर की बर्थडे की फोटो नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर के इंस्टाग्राम से शेयर की गई है जिसमें पूरी कपूर फैमिली नजर आ रही है। नीतू के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरों को रिद्धिमा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।
ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट रणबीर कपूर के लिए राजी पापा महेश भट्ट से हुई मुलाकात
बॉक्स ऑफिस पर मचा तहलका
आपको बता दें कि हालिया रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। फिल्म संजू संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म है। जिसमें संजय दत्त की भूमिका को रणबीर कपूर द्रारा निभाया गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर हूबहू संजय दत्त की तरह नजर आ रहे हैं।
संजू ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई आग, पारा हुआ 200 करोड़ के पार
200 करोड़ का आंकड़ा पार
आपको बता दें कि फिल्म संजू में संजय दत्त के जीवन को पर्दे पर उतारा गया है। बता दें कि संजय दत्त के जीवन पर आधारित रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू ने बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्डो को तोड़ते हुए 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। लोग इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं।