Breaking News featured देश भारत खबर विशेष मनोरंजन

रणवीर सिंह को जन्मदिन की बधाई

ranveer singh रणवीर सिंह को जन्मदिन की बधाई

बैंड बाजा बारात से शुरुआत हुई थी और सफर ऐसा रहा कि रणवीर सिंह को बच्चा बच्चा जानता है। वह अनोखे अभिनय शैली की धनी है, मेहनत करना तो कोई उनसे सीखे और खूबसूरती का तो कोई जवाब ही नहीं। रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को हुआ था, विदेश से पढ़ाई पूरी करा और उसके बाद अपने अभिनय को आजमाने स्वदेश लौट आए। पहली फिल्म खासी हिट रही और उसके बाद रणबीर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक के बाद एक हिट फिल्म देते गए और सुर्खियों में छा गए। आज वह बॉलीवुड के मोस्ट पेड एक्टर्स में आते हैं। उनके करोड़ों फैंस है और उनके फैंस उनके हर फिल्म का इंतजार बेसब्री से करते हैं।ranveer singh रणवीर सिंह को जन्मदिन की बधाई

रणवीर सिंह ने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई और खुद को साबित किया। रणवीर सिंह चर्चे में भी खूब रहते हैं, चाहे वो लव अफेयर हो या फिर बॉडीबिल्डिंग, रणवीर सिंह किसी भी चीज़ में पीछे नहीं रहते हैं। उनके नाम कई अवार्ड भी दर्ज है। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और खुद को हर तरह से साबित किया है। उनकी फिल्म पद्मावत बाजीराव मस्तानी ने बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान हासिल किए, और रणवीर सिंह का नाम बेहतरीन एक्टर्स में शुमार हो गया। आज उनके 33 वें जन्मदिन पर हम उन्हें बधाई देते हैं और आशा करते हैं कि वो ऐसे ही अपने अभिनय से पूरे देश को मनोरंजित करते रहेंगे और खुद भी स्वस्थ रहेंगे।

Related posts

Parliament: 400 से अधिक संसद कर्मचारी कोरोना संक्रमित, संसदीय स्थायी समिति की बैठकें रद्द

Neetu Rajbhar

Uttarakhand Bus Accident: पौड़ी गढ़वाल जिले में बड़ा सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत

Rahul

भारत ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज को किया क्लीन स्वीप, 96 रन से जीता आखिरी मैच

Saurabh