देश featured राज्य

घाटी में अगवा कॉन्स्टेबल की हत्या, आतंकियों ने शोपियां जिले से किया था अगवा

jammu kashmir घाटी में अगवा कॉन्स्टेबल की हत्या, आतंकियों ने शोपियां जिले से किया था अगवा

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। राज्य के शोपियां जिले से आतंकियों ने जम्मू कश्मीर पुलिस के एक कॉन्स्टेबल को अगवा कर उसकी हत्या कर दी। आतंकियों पुलिस के जिस जवान का अपहरण करके हत्या की है उनका नाम जावेद अहमद डार बताया जा रहा है। आतंकियों ने कॉन्स्टेबल जावेद अहमद को शोपियां के कचदूरा गांव से अगवा किया था। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आतंकियों ने पुलिस के जवान को एक स्थानीय मेडिकल की दुकान से अगवा किया था।

jammu kashmir घाटी में अगवा कॉन्स्टेबल की हत्या, आतंकियों ने शोपियां जिले से किया था अगवा

बता दें कि इससे पहले 14 जून को पुलवामा जिले में सेना के जवान औरंगजेब को आतंकियों ने अगवा कर लिया था। सुबह करीब नौ बजे यूनिट के सैनिकों ने एक कार को रोककर चालक से औरंगजेब को शोपियां तक छोड़ने को कहा था। आतंकवादियों ने उस वाहन को कालम्पोरा में रोका था और जवान का अपहरण कर लिया था।

वहीं औरंगजेब का शव पुलवामा के गूसो इलाके में मिला है। औरंगजेब पुंछ जिले के रहने वाले थे। सेना के जवान के अगवा होने की खबर के बाद से पुलिस और सेना ने तलाशी अभियान चला रखा था। लेकिन देर शाम उसकी हत्या किए जाने की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि सेना का जवान औरंगजेब ईद मनाने अपने घर जा रहा था, उसी वक्त आतंकियों ने उसे अगवा कर लिया था।

ग्रेनेड हमले में सेना के तीन जवान घायल

साथ ही 29 जून को जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले ही आतंकियों ने सेना के एक गश्ती दल पर ग्रेनेड फेंका था जिसमें तीन जवान घायल हुए थे। यह हमला जिले के कीगाम गांव में अहगम क्षेत्र में गुडविल पब्लिक स्कूल खोलने में व्यस्त सेना के जवानों पर किया गया था। इसके बाद सेना के जवानों पर गोलीबारी की थी। इस हमले में सेना के तीन जवानों को चोटें आयी थी और उनको अस्पताल ले जाया गया था। सेना के जवानों ने आसपास मौजूद स्थानीय नागरिकों और छात्रों को किसी भी प्रकार के नुकसान से बचाने के लिए संयम बरता था।

Related posts

गोरखपुर मामले में डॉक्टर कफील के बारे में एक और खुलासा

Rani Naqvi

Omicron in India: देश में 1700 पहुँची ओमिक्रोन संक्रमित की संख्या, जानिए राज्यों का क्या है हाल

Neetu Rajbhar

निपाह वायरस का खतरा, कुएं के पानी से फैला निपाह वायरस..?

mohini kushwaha