नई दिल्ली। मुकेश अंबानी के बेटे आकाश और श्लोका की सगाई की कई फोटो औ वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बता दें कि आकाश और श्लोका की सगाई के वीडियो के बीच एक और नया वीडियो सामने आया है जो कि काफी मजेदार है। जिसमें शाहरुख खान आकाश से उनकी गर्लफ्रेंड का नाम पूछ रहे हैं।
आपको बता दें कि आकाश अंबानी मुकेश-नीता अंबानी के छोटे बेटे हैं जिनकी वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई है। इस वीडियो में शाहरुख राधिका मर्चेंट के साथ खड़े हैं। बता दें, ये वही राधिका हैं जिनके साथ कुछ समय पहले अनंत के अफेयर होने की खबरें आई थीं। दोनों के सगाई करने की भी चर्चा थी। लेकिन बाद में ये खबर अफवाह साबित हुई।
शाहरुख और अनंत का वीडियो
इस वीडियो में शाहरुख अनंत से पूछ रहे हैं ”अनंत 10 में से तुम्हें क्या लगता है राधिका को मिलना चाहिए? अनंत कहते हैं, 10 बिलियन। शाहरुख कहते हैं- भाई तू तो बड़ा पैसा उड़ा रहा है। जिसपर अनंत कहते हैं- infinity।”
इसके बाद शाहरुख अनंत से पूछ रहे हैं कि ”तुम्हारी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है क्या अनंत? मुझे एक तरीका पता है जिससे पता चल जाएगा कि वो इंसान कौन है। किसी भी इंसान के फोन का पहला नंबर उसी शख्स का होता है जिससे वे प्यार करता है। इसके बाद शाहरुख, अनंत से उनका फोन मांगते हैं।”
आपको बता दें कि हाल ही में आकाश और श्लोका की सगाई हुई है जिसमें बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तिया शुमार हुई थीं।