नई दिल्ली: हांगकांग में एक शॉपिंग सेंटर के नजदीक एक पार्क में बीते दिनों एक महिला ने आत्मघाती हमला किया जिसमें एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हांगकांग विश्व में सबसे सुरक्षित देशों में से एक माना जाता है और इस तरह की घटना का यहां होना काफी आश्चर्यजनक माना जा रहा है। यह घटना दोपहर बाद क्वेरी बे क्षेत्र में हुई थी जो हांगकांग के सिटी प्लाजा शॉपिंग सेंटर के पास में है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में एक 44 महिला को गिरफ्तार किया गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने बंदुक और कई अन्य सामान भी बरामद किए हैं।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस मामले में अभी तक की जांच में यह पता नहीं चल सका है कि इस महिला का इन लोगों से क्या विवाद चल रहा था और इसी के चलते उसने इन पर गोलीबारी कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायलों में एक महिला की हालत गंभीर है और एक व्यक्ति के सिर में गोली लगी है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।