मनोरंजन featured

प्रियंका, निक की डिनर डेट, चर्चे में रहा आउटफिट

Untitled 264 प्रियंका, निक की डिनर डेट, चर्चे में रहा आउटफिट

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इन दिनों दोनों एक साथ काफी देखे जा रहें है। आपको बता दें कि प्रियंका इन दिनों अपने रिश्ते पर मुहर लगाते हुए निक को अपनी मम्मी से मिलवाने ले गई थी। निक ने कल पूरा दिन प्रियंका के घर ही गुजारा है और रात के डिनर के बाद सबी की नजरे प्रियंका पर टिकी रही।

Untitled 264 प्रियंका, निक की डिनर डेट, चर्चे में रहा आउटफिट

चेक टॉप और स्कर्ट

निक के साथ डिनर के लिए प्रियका से ज्यादा उनकी ड्रेस के चर्चे रहे। इस दौरान उन्होंने चेक की टॉप और स्कर्ट पहनी जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही थीं। इस दौरान उनके साथ उनकी मां मधु चोपड़ा और निक भी नज़र आए। निक के साथ डिनर डेट पर प्रियंका ने जो ड्रेस पहनी उसकी खूब चर्चा हो रही है। अब हम आपको प्रियंका की ड्रेस, बैग और हील्स की कीमत बताने जा रहे हैं जिसे जान आपके होश उड़ जाएंगे।

ये भी पढ़ें: एक-दूजे का हाथ थामे नजर आए प्रियंका और निक, रिश्ते पर लग सकती है मुहर

प्रियंका ने डिनर डेट के दौरान ए.एल.सी ब्रांड की टॉप और स्कर्ट पहनी थी। जिसमें टॉप की कीमत 16,368 रुपए और स्कर्ट की कीमत 28,958 रुपए है। वहीं, उन्होंने जो बैग थामा हुआ था उसकी कीमत 7,80,446 रुपए है और जो सैंडल उन्होंने पहनी है उसकी कीमत 57,345 रुपए है।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास पिछले साल मेट गाला के रेड कार्पेट पर मिले थे। तभी से दोनों एक दूसरे के करीब आते गए। पिछले कुछ दिनों से प्रियंका और निक कई बार एक साथ देखे गए जिससे उन दोनों के डेट करने की खबरों को और भी बल मिला।

यें भी पढ़ें: हिंदी फिल्मों को लेकर प्रियंका चोपड़ा का शर्मनाक बयान, लोगों ने कहा चार पैसे क्या आने लगे

हाल में प्रियंकता निक के कजन की शादी में उनके साथ उनके घर भी गईं थीं। लेकिन अब प्रियंका निक को अपने घर यानी मुंबई लाई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक दूसरे को कई महीनों से डेट कर रहे हैं, यही वजह है कि प्रियंका अब निक को अपनी मां से मिलवाने मुंबई ले आई हैं।

Related posts

UP: पंचायत चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, डॉ. प्रियंवदा सिंह का पार्टी से इस्तीफा

Shailendra Singh

27 जनवरी 2022 का पंचांग: गुरुवार, जानें आज का शुभ काल और नक्षत्र

Neetu Rajbhar

रामजन्म भूमि मामला: सुप्रीम कोर्ट ने 15 मई तक बढ़ाई सुनवाई की तारीख

lucknow bureua