Breaking News featured देश भारत खबर विशेष शख्सियत

गठबंधन टूटने के बाद पहली बार कश्मीर जा रहे हैं शाह

23 06 2018 amit shah jammu visit 18113124 गठबंधन टूटने के बाद पहली बार कश्मीर जा रहे हैं शाह

कश्मीर |   दो प्रधान, दो विधान, दो निशान नहीं चलेंगे!! नहीं चलेंगे!! ये नारा देने वाले डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी, आज के ही दिन इस दुनिया से चले गए थे। आपको बता दें कि उनकी मृत्यु जम्मू-कश्मीर में हुई थी, इसी खास मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर जा रहे हैं।23 06 2018 amit shah jammu visit 18113124 गठबंधन टूटने के बाद पहली बार कश्मीर जा रहे हैं शाह

जम्मू कश्मीर में वह भाजपा के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और एक रैली में शामिल होंगे, जो की श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 65वें बलिदान दिवस के मौके पर आयोजित किया गया है। आपको बतातें चले कि कश्मीर मे सरकार गिरने के बाद शाह का ये दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शाह आम जनता से मिलेंगे और जनता को मूड जानने की कोशिश करेंगे, वैसे भी शाह जनता को बहुत जल्द समझ जाते हैं।

दौरे के दूसरे दिन रविवार को शाह प्रजा परिषद आंदोलन पर आधारित पुस्तक का भी विमोचन करेंगे। आपको बता दे कि शाह के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम लाल और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के निर्देशक डॉ अनीरबन गांगुली भी रहेंगे।

Related posts

हम सबकी संविधान के प्रति प्रतिबद्धता होनी चाहिए- मुख्यमंत्री

Rani Naqvi

फतेहपुर: इस गांव में एक साल से खराब ट्रांसफार्मर गायब, मोमबत्‍ती के सहारे चल रहा मीटर   

Shailendra Singh

कसौटी जिंदगी..की शो शुरू होने से पहले ही लीक हुई तस्वीरें, आप भी देखें

mohini kushwaha