featured देश राज्य

केंद्र सरकार ने रोहिंग्याओं के खिलाफ राज्यों को सख्त कदम उठाने को कहा

ronhingya muslim केंद्र सरकार ने रोहिंग्याओं के खिलाफ राज्यों को सख्त कदम उठाने को कहा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रोहिंग्याओं के खिलाफ राज्यों को सख्त कदम उठाने को कहा है। गृह मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों को पत्र लिखकर म्यांमार से आए रोहिंग्याओं के अवैध तरीके से राज्य में प्रवेश करने पर रोक लगाने को कहा है।
गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने जम्मू-कश्मीर सहित सभी राज्यों को लिखे पत्र में कहा है कि इस मामले की समीक्षा करें और घुसपैठ को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

 

ronhingya muslim केंद्र सरकार ने रोहिंग्याओं के खिलाफ राज्यों को सख्त कदम उठाने को कहा

 

बता दें कि राज्यों से इस पर जल्द अपनी रिपोर्ट देने को कहा है। केंद्र सरकार गैर कानूनी ढंग से देश में रह रहे रोहिंग्याओं को लेकर काफी चिंतित है। जम्मू-कश्मीर में बड़ी तादाद में रोहिंग्या रह रहे हैं। अपने पत्र में गृह मंत्रालय ने कहा है कि देश में रह रहे रोहिंग्या लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती हैं। गौरतलब है कि कई अवैध गतिविधियों में रोहिंग्याओं के लिप्त होने की बात सामने आ चुकी है।

Related posts

छठ पूजा पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे विभाग ने दी जानकारी

Rahul

Himachal Pradesh Election Results 2022 Live: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कुल 31788 मत से आगे

Rahul

यूपी में होंगे सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, जल्द बनेंगे 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Aditya Mishra