featured देश राज्य

पत्नी पर शक के चलते पति ने नजर रखने के लिए लगाया घर में कैमरा, जाने फिर क्या हुआ

camra पत्नी पर शक के चलते पति ने नजर रखने के लिए लगाया घर में कैमरा, जाने फिर क्या हुआ

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक बहुत ही अजीबो गरीब मामला सामना आया है। जहां पती ने पत्नी पर नजर रखने के लिए घर के वॉटर प्यूरीफायर में स्पाई कैमरा लगवा दिया। इस कैमरे को उसने मोबाइल से लिंक करवाया और बाहर रखकर मोबाइल से पत्नी पर निगरानी रखने लगा। पत्नी को यह बात पता चली तो उसने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। वनोवरी थाने की एसआई रेखा काला ने बताया कि दंपती कलपादल के फ्लैट में साथ रह रहा था।

कैमरा

बता दें कि महिला पेशे से इंजिनियर है। दोनों का एक 12 साल का बेटा भी है। कुछ दिनों के लिए महिला का पति विदेश चला गया था। जब वह विदेश से लौटा तो दोनों साथ रहने लगे। महिला ने बताया कि दोनों आठ महीने तक साथ रहे। दोनों के बीच सब ठीक नहीं चल रहा था और उसका पति उसके चरित्र पर शक करता था। दोनों के बीच मारपीट और झगड़े होने लगे। मामला कोर्ट तक पहुंचा और दोनों के बीच तलाक हो गया। तलाक के बाद पति अपने माता-पिता के साथ बेंगलुरु में रहने चला गया।

उधर, वह पत्नी के फ्लैट में बेटे से मिलने आता था। पत्नी ने बताया कि वह ऑफिस चली जाती थी और घर पर उसका पूर्व पति बेटे के साथ समय बिताता था। उसे महिला के चरित्र पर शक था इसलिए उसने यहां आने के दौरान बेडरूम में लगे वॉटर प्यूरीफायर में स्पाई कैमरा लगा दिया। महिला ने बताया कि एक दिन कपड़े बदलने के दौरान उसकी नजर स्पाई कैमरे पर पड़ी। उसने देखा तो वह एक स्पाई कैमरा था। उसे पति पर ऐसी हरकत करने का शक था इसलिए उसने थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी।

Related posts

अभियान के अन्तर्गत 253 कार्मिकों द्वारा 94 अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया

Rani Naqvi

ये महीना सबसे खतरनाक, अभी नहीं सुधरे तो भारत में भी कहर बरपा सकता है OMICRON

Rahul

चाबहार परियोजना को रुहनी ने दिखाई हरी झंड़ी, भारत के लिए बहुत खास है ये परियोजना

Breaking News