Breaking News featured देश

वकील से सीधे सुप्रीम कोर्ट जज बनने वाली पहली महिला हैं इंदु मल्होत्रा, आज लेंगी शपथ

sc 2 वकील से सीधे सुप्रीम कोर्ट जज बनने वाली पहली महिला हैं इंदु मल्होत्रा, आज लेंगी शपथ

उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त की गई सीनियर वकील इंदु मल्होत्रा आज शपथ लेंगी। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा इंदु को शपथ दिलाएंगे। बता दें कि इंदु ऐसी पहली महिला हैं जो जज से सीधे शीर्ष अदालत में न्यायाधीश नियुक्त की जाएंगी। इंदु उन दो लोगों में शामिल थीं जिनके नाम की उच्चतम न्यायालय के कोलेजियम ने शीर्ष अदालत में न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की थी।

 

sc 2 वकील से सीधे सुप्रीम कोर्ट जज बनने वाली पहली महिला हैं इंदु मल्होत्रा, आज लेंगी शपथ

 

सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम ने जो दो नाम जज के तौर पर नियुक्ति के लिए सरकार को भेजे थे उनमें से एक इंदु मल्होत्रा का नाम तो स्वीकार कर लिया गया है लेकिन जस्टिस के एम जोसेफ का नाम कोलेजियम को वापस भेज दिया है विचार के लिए। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को इंदु मल्होत्रा की जज के रूप में नियुक्ति के वांरट पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था।

 

सरकार ने मल्होत्रा के नाम पर मंजूरी दी जबकि दूसरे नाम- उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ पर फिर से विचार के लिए कोलेजियम के पास भेज दिया। उच्चतम न्यायालय के आज के कामकाज की सूची में इस बात का जिक्र है कि आज मल्होत्रा को पद की शपथ दिलाई जाएगी।

 

बता दें कि इंदु मल्होत्रा को 2007 में वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त किया गया था। अब वह देश की पहली ऐसी महिला वकील बन गई हैं जो सीधे सर्वोच्च न्यायालय में जज नियुक्त की जाएंगी। इंदु भारत की आजादी के बाद सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त की जाने वाली सातवीं महिला हैं। उनसे पहले सिर्फ छह महिलाओं की नियुक्ति शीर्ष अदालत में न्यायाधीश के रूप में हुई है। इन महिला न्यायाधीशों को उच्च न्यायालयों से तरक्की देकर सर्वोच्च न्यायालय में नियुक्त किया गया था। अभी न्यायमूर्ति आर भानुमति शीर्ष न्यायालय में एकमात्र महिला न्यायाधीश हैं।

Related posts

तालिबान का खूनी खेल जारी, पूर्व उप-राष्ट्रपति अमरूल्ला सालेह के बड़े भाई की हत्या

Saurabh

विवेक हत्याकांड: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऊंची जगह से मारी गई थी गोली

mahesh yadav

‘किन्नर बहू’ ने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड संग की शादी, ऐसे मची शादी में धूम

mohini kushwaha