मनोरंजन featured

विराट कोहली का प्यार पत्नि अनुष्का के लिए छलका कुछ यूं

Untitled 58 विराट कोहली का प्यार पत्नि अनुष्का के लिए छलका कुछ यूं

नई दिल्ली। विराट और अनुष्का  कहें या कहें  ‘विरुष्का’ आजकल काफी पसंदीदा कपल में से एक हो गए हैं और आजकल सोशल मीडिया पर भी काफी छाए हुए हैं। विराट और अनुष्का के फैंस ने दोनों का नाम ‘विरुष्का’ रखा है। फैन्स जितना इस कपल को सराहते हैं, उतना ही अनुष्का विराट और विराट अनुष्का को सपोर्ट और एडमायर करते हैं। कुछ वक्त पहले अनुष्का की फिल्म ‘परी’ रिलीज हुई थी।

Untitled 58 विराट कोहली का प्यार पत्नि अनुष्का के लिए छलका कुछ यूं

विराट ने इस फिल्म में अनुष्का की खूब तारीफें की थी। विराट ने अनुष्का की सराहना करते हुए उनके लिए एक इंस्टाग्राम पोस्ट लिखा था। वहीं अनुष्का पिछले दिनों अपने हसबेंड विराट को सपोर्ट करने क्रिकेट के मैदन तक पहुंच गई थीं। इस दौरान अनुष्का ने विराट को ऑडियंस के बीच बैठ कर खूब चियर किया। वहीं अनुष्का विराट के लिए चिल्लाती हुई और फ्लाइंग किस करती हुई नजर आईं थीं।

अब इस बार विराट ने पत्नी अनुष्का के लिए सोशल मीडिया पर एक क्यूट सा पोस्ट जारी किया है। अपने इंस्टाग्राम पेज पर विराट ने अपनी और अनुष्का की एक तस्वीर शेयर करते हुए उसे एक कैप्शन दिया है। विराट अपने पोस्ट में लिखते हैं- ‘सच अ स्टनर मॉय लव ऑफ माय लाइफ। @अनुष्का’। विराट द्वारा हाल ही में पोस्ट की गई इस तस्वीर में विराट के फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया।

Related posts

Chandra Grahan 2022: 08 नवंबर को चंद्रग्रहण, जानें किस समय होगा शुरू

Rahul

पीएसएलवी के सबसे लंबे मिशन की उल्टी गिनती शुरू

bharatkhabar

काबूल में ताजा धमाके महज ट्रेलर हैं, डिफेंस एक्सपर्ट ने भारत को लेकर कही ये बात

Rani Naqvi