Breaking News featured लाइफस्टाइल

बिकिनी वैक्स में होने वाले दर्द से ऐसे पाएं निजात

inline two 6 jpg बिकिनी वैक्स में होने वाले दर्द से ऐसे पाएं निजात

आजकल के दौर में बिकिनी वैक्स काफी प्रचलन में है। लेकिन इस प्रोसेस के दौरान होने वाला दर्द बहुत असहनीय होता है। आज हम आपको एेसे ही कुछ खास नुस्खे बताने जा रहे हैं जिससे बिकिनी वैक्स के दौरान थोड़ी राहत मिलेगी। साथ ही यह भी बताएंगे कि बिकिनी वैक्स के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

 

inline two 6 jpg बिकिनी वैक्स में होने वाले दर्द से ऐसे पाएं निजात
प्रतिकात्मक तस्वीर

 

  1. वैक्स कराते समय स्किन में खिंचाव होता है जिस वजह से काफी दर्द होता है। तो अगर आप इस दौरान नम्बिंग क्रीम का इस्तेमाल करेंगे तो इस दर्द से काफी हद तक आपको निजात मिल जाएगी।

 

2. वैक्सिंग के दौरान अगर आपको बहुत दर्द होता है तो आप 1-2 ए़़डविल टेबलेट्स भी ले सकती हैं जो आपको काफी राहत देगा।

3. बिकिनी वैक्स कराने जाते वक्त हाइजीन का भी खास ख्याल रखें। अगर पार्लर में किसी और के लिए इस्तेमाल की गई वैक्स का बचा हुआ हिस्सा आपके लिए इस्तेमाल हो रहा है तो ऐसी जगह वैक्स न कराएं। ऐसे में इन्फेक्शन होने के चांसेज बढ़ जाते हैं।

4. वैक्सिंग करान के बाद भी स्किन में थोड़ी दर्द रहता है तो इशके लिए आप टी बैग्स का इस्तेमाल कर सकती हैं जिससे आपको तुरंत आराम मिलेगा।

5. वैक्सिंग के बाद अगर आप जलन महसूस कर रही हैं तो इस जलन को शांत करने के लिए आप बर्फ का इस्तेमाल कर सकती हैं। बर्फ के कुछ टुकड़े लेकर उन्हें एक कपड़े में बांध कर वैक्स की गई जगह पर लगाएं।

6.महावारी के समय कभी बिकिनी वैक्स कराने की गलती कभी न करें। इस टाइम आपकी स्किन काफी सेंसेटिव हो जाती है तो इस वक्त अपने दिमाग में इसका ख्याल भी ना आने दें।

Related posts

रोका जाएगा 18 बहुउदेशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का वेतन: नरेन्द्र कुमार दुग्गा

Rani Naqvi

बिहार में भीषण रेल हादसा 6 लोगों की मौत ! 8 गंभीर रूप से घायल। जांच के आदेश

Rani Naqvi

कपल्स के सोने के तरीकों से जाने, कैसी है आपकी लव लाइफ

mohini kushwaha