Breaking News featured यूपी राज्य

यूपी: सीएम आवास के सामने महिला ने की आत्महत्या की कोशिश

16 1 यूपी: सीएम आवास के सामने महिला ने की आत्महत्या की कोशिश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रेप पीड़िता ने मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। आत्मदाह करने में नाकाम हुई महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की बजाए आनकानी कर रही है। वहीं महिला को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लड़की के बारे में पता लगने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 16 1 यूपी: सीएम आवास के सामने महिला ने की आत्महत्या की कोशिश

पीड़िता ने बताया कि दो साल पहले उसके साथ कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था, जिसकी शिकायत के लिए उसने थाने का रूख किया था। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने से मना कर दिया और मामला को दबाने का प्रयास किया। पीड़िता का आरोप है कि आला अधिकारियों ने जब उसकी बात नहीं सुनी तो उसने परेशान होकर कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के पास पहुंच कर आत्मदाह का प्रयास किया। आवास पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने महिला को बचाकर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।वहीं डाक्टरों ने महिला की हालत को चिंताजनक बताया है।

Related posts

ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर राजनीति तेज, कांग्रेस प्रवक्ता बोली बीजेपी की गांव में जाने की हिम्मत नहीं

Rani Naqvi

व्‍यापार मंडल की मांग, टाले जाएं पंचायत चुनाव, लगाया जाए लॉकडाऊन

sushil kumar

रामानंद आश्रम में चल रही रामलीला, राम वनवास के मंचन को देख भावुक हुए दर्शक

Rahul