Breaking News यूपी

व्‍यापार मंडल की मांग, टाले जाएं पंचायत चुनाव, लगाया जाए लॉकडाऊन

sanjay gupta व्‍यापार मंडल की मांग, टाले जाएं पंचायत चुनाव, लगाया जाए लॉकडाऊन

लखनऊ। कोरोना की लगातार बढ़ती गति अब रूकने का नाम नहीं रही है। यूपी में संक्रमितों के आंकड़े ने सारे रिकॉर्ड ध्‍वस्‍त कर दिए हैं। राजधानी लखनऊ के हालात सबसे बुरे हैं। अस्‍पतालों में बेड नहीं हैं, लोग इलाज के लिए दर दर भटक रहे हैं।

इन सबके बीच उत्‍तर प्रदेश आदर्श व्‍यापार मंडल ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से पंचायत चुनावों को स्‍थगित करने और सात दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का निवेदन किया

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने प्रेस नोट जारी कर मीडिया के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री से राजधानी लखनऊ में पूरी तैयारी के साथ 7 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन करने की मांग की। मीडिया के माध्यम से चुनाव आयोग से लखनऊ के पंचायत चुनाव 2 माह के लिए आगे बढ़ाने की मांग की है।

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा वर्तमान में राजधानी में संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। अनेक व्यापारी, व्यापारी नेता और जनता के लोग बड़ी संख्या में अपनी जान गवां चुके हैं। मुख्यमंत्री के अफसर, पूर्व मुख्यमंत्री, कई मंत्री भी संक्रमित हैं।

उन्‍होंने कहा कि ऐसे में यदि संपूर्ण लॉकडाउन नहीं लगाया गया तो स्थिति भयावह होगी। कड़े कदम उठाने और पूर्ण लॉकडाउन की अति आवश्यकता है। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने लखनऊ के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को फोन कर उनसे भी लखनऊ में लॉकडाउन लगाने की मांग की है।

व्यापारी नेता ने कहा यदि केवल बाजार बंद होने से स्थिति नियंत्रण में आ सकती होती तो संगठन बाजार बंद करने का आह्वान कर देता। लेकिन, संपूर्ण लॉकडाउन के बिना बात नहीं बनेगी। अतः एक सप्ताह का लॉकडाउन पूरी तैयारी के साथ लगना ही चाहिए।

उन्होंने कहा चुनाव जीवन में कभी भी हो सकते हैं। धन भी जीवन में कभी भी आ सकता है लेकिन मानव जीवन इन दोनों से ज्यादा बेशकीमती है। अतः पहली प्राथमिकता मानव जीवन बचाने की होनी चाहिए।

उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्र में यदि चुनाव नहीं रोका गया तो स्थिति वहां भी भयावह ही होगी। उन्‍होंने कहा कोविड-19 की चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन अति आवश्यक है। लेकिन लॉकडाउन पूरी तैयारी के साथ लगना चाहिए ताकि किसी को परेशानी ना हो।

Related posts

भारतीय नौसेनेा के लिए छह पी75 पनडुब्बियों के निर्माण के लिए अभिरूचि पत्र आमंत्रित

bharatkhabar

सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट के निजी स्कूल फैसले का किया समर्थन

shipra saxena

MSME: कोरोना से उबरने में मदद करे सरकार, टैक्स जमा करने में मिले राहत

sushil kumar