मनोरंजन वायरल वीडियो

वीडियो वायरल: ‘ये हैं मोहब्बतें’ में इशिता भल्ला ने किया एलियन के साथ डांस

rani maM 00000 1 वीडियो वायरल: ‘ये हैं मोहब्बतें’ में इशिता भल्ला ने किया एलियन के साथ डांस

नई दिल्ली। ‘ये हैं मोहब्बतें’ में इशिता भल्ला का किरदार निभाकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी टीवी का जाना-पहचाना चेहरा हैं और उनकी एक्टिंग को पसंद करने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है। वह जो भी करती हैं वह वायरल हो जाता है, इसकी मिसाल 2016 में विवेक दहिया के साथ उनकी शादी थी। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसे उनके फैन बार-बार देख रहे हैं। इस वीडियो में वे एक एलियन के साथ डांस कंपीटिशन करती नजर आ रही हैं। वे एक ऐप के जरिये ‘डैम टू कोसीता गाने पर डांस कर रही हैं। उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया हैः लंदन जाने के लिए तैयार हूं, लेकिन जब तक इसके साथ डांस नहीं करूंगी ये एलियन मुझे नहीं छोड़ेगा।

rani maM 00000 1 वीडियो वायरल: ‘ये हैं मोहब्बतें’ में इशिता भल्ला ने किया एलियन के साथ डांस

बता दें कि दुनिया भर में इस एलियन के साथ डांस का ट्रेंड बन रहा है, कई लोग और सेलेब्रिटी इस एलियन के साथ डांस कंपीटिशन करते नजर आ रहे हैं। महज चार घंटे के भीतर दिव्यांका के इस वीडियो को साढ़े 11 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। शूटिंग के लिए दिव्यांका लंदन रवाना हो चुकी हैं। दिव्यांका और उनके पति विवेक दाहिया ने फ्लाइट के अंतर की तस्वीर साझा कर, इसकी जानकारी दी है कि वे शूटिंग के लिए लंदन जा रहे हैं। उन्होंने पासपोर्ट और टिकिट्स की तस्वीर पोस्ट की है।

वहीं दिव्यांका त्रिपाठी ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ सीरियल से सुर्खियों में आई थीं, और उन्होंने इस सीरियल में डबल रोल किया था। उनका शो ‘ये है मोहब्बतें’ 2013 में शुरू हुआ था, और अभी तक चल रहा है। इसकी लोकप्रियता बरकरार है, और इशिता के कैरेक्टर को हर कोई पसंद करते हैं। दिव्यांका त्रिपाठी मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत आकाशवाणी पर बतौर एंकर से किया थी। उन्होंने एक्टिंग डेब्यू की शुरुआत दूरदर्शन की टेलीफिल्म्स से किया थी। 2017 में वे पति विवेक दहिया के साथ नच बलिये में शामिल हुई थीं, और वे शो की विजेता भी बनी थी।

 

 

 

Related posts

15 नवम्बर को सिनमाघरों में धूम मचायेगी फिल्म ‘बागपत का दूल्हा’

Trinath Mishra

रणवीर सिंह ने दिया फैंस को तोहफ़ा, क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी फ़िल्म ’83’

Kalpana Chauhan

30 दंड-बैठक करने पर मास्को के मैट्रो रेलवे स्टेशन में टिकट मिलता है मुफ्त

mahesh yadav