featured मनोरंजन

रणवीर सिंह ने दिया फैंस को तोहफ़ा, क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी फ़िल्म ’83’

film 83 Ranbeer रणवीर सिंह ने दिया फैंस को तोहफ़ा, क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी फ़िल्म '83'

कोरोना वायरस की वजह से सिनेमाघर सूने पड़े थे।  ओर इस बीच फिल्मों को  ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा था। लेकिन फिर से सिनेमाघरों को खुलने के बाद मेर्कस अपनी फिल्मों को बड़े पर्दे पर रिलीज कर रहे हैं। बता दें कि कोरोना की वजह से सिनेमाघरों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है।

 

 

लेकिन एक उम्मीद की किरण फिर से जगी है कि फिर से दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस लाया जा सके। बता दे कि हाल ही में अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म को लेकर ऐलान किया था  कि उनकी फिल्म सुर्यवंशी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा।

वहीं अब रणवीर सिंह ने भी अपनी अपकमिंग फिल्म 83 को लेकर ऐलान किया है कि क्रिसमस के मौके पर उनकी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यानि ओटीटी पर नहीं सिनेमाघरों में इस फिल्म को रिलाज किया जायेगा।

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। बता दें कि ये फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की साल 1984 में वर्ल्डकप जीत पर बनायी हई है। और इस फिल्म का डायरेक्शन कबीर खान ने किया है।

आपको बता दे कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को ये ऐलान किया है कि 22 अक्टूबर 2021 से पूरे राज्य में सिनेमाघरों को खोल दिया जाएगा।

इस खबर को सुनकर सिनेमा ऑनर ही नहीं  बल्कि स्टार्स और फिल्म मेकर्स भी काफी खुश हैं। और यही वजह है कि फिल्म मेकर्स ने सिनेमाघरों में फिल्मों को रिलीज करने से खुद को रोक कर रखा था। अब वो वह एक-एक कर अपनी फिल्मों की रिलीज डेट का खुलासा कर रहे हैं।

बता दें कि रणवीर सिंह ने अपने फैंस के लिए एक पोस्ट शेयर किया, इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- यह समय है …83क्रिसमस सिनेमाघरों मे.  हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है. #ThisIs83

Related posts

फिर पाक की नापाक हरकत आई दुनिया के सामने, BSF ने किया आतंकी सुरंग का भंडाफोड़

Pradeep sharma

आतंकी सैफुल्लाह के पास भारी मात्रा में मिला जिंदा कारतूस और नक्शा

shipra saxena

अच्‍छी खबर: UPPSC जल्‍द जारी कर सकता 1,357 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन

Shailendra Singh