featured दुनिया

रूस में चुनाव प्रक्रिया जारी, पुतिन जीते तो चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति

रूस में चुनाव प्रक्रिया जारी, पुतिन जीते तो चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति

सबसे शक्तिशाली देशों में से एक रुस में आज यानि की रविवार को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी है। चुनाव से पहले ही यह बात साफ है कि इस बार भी वर्तमान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सत्ता पर काबिज होंगे, और खास बात यह है कि बिना किसी रैली अभियान के बावजूद पुतिन  की जीत पक्की है। पुतिन की स्थिति इतनी मजबूत है कि ओपिनियन पोल ने उन्हें पहले ही विजेता घोषित कर दिया है।

रूस में चुनाव प्रक्रिया जारी, पुतिन जीते तो चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति

 

पुतिन के समर्थन में मॉस्को में जगह-जगह पर हॉर्डिंग्स लगी हैं, जिन पर लिखा है- ‘एक मजबूत राष्ट्रपति ही एक मजबूत देश बनाता है।’ बेहद कम प्रचार में ही पुतिन को 80 फीसदी समर्थन मिला है। जबकि उनके नजदीकी प्रतिद्वंद्वी को महज 7.1 फीसदी समर्थन मिलने की उम्मीद है।

 

खबर है कि पुतिन मतदान केंद्रों पर जाकर लोगों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रयास करेंगे इतना ही नहीं पुतिन को वोट करने वाले को मुफ्त में आईपैड और आईफोन बांटे जाएंगे। क्रेमलिन ने क्षेत्रीय अधिकारियों से कहा है कि वह मतदान केंद्र पर सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा करने वाले लोगों को पुरस्कार दे। जिन्हें सबसे ज्यादा लाइक या प्रतिक्रिया मिलेगी, उन्हें एपल गैजेट्स, डिजिटल कैमरा आदि आकर्षक चीजें दी जाएंगी।  मॉस्को में मतदान करने वालों की मुफ्त में कैंसर की जांच की जाएगी। युवाओं को कन्सर्ट के मुफ्त टिकट दिए जाएंगे। किक स्कूटर, स्लीपिंग बैग्स, बास्केटबॉल, साइकिल जैसी भी भेंट भी मिलेंगी।

 

आपको बता दें कि इससे पहले जब 2012 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुए थे तो पुतिन को महज़ दो घंटे में ही विजेता घोषित कर दिया गया था। तब विरोधियों ने इस पर सवाल भी उठाया था कि आखिर सिर्फ दो घंटे में वोटों की गिनती कैसे हो गई? इस बार सात प्रतिद्वंद्वी चुनावी मैदान में है। कहा जा रहा है कि यह ‘डमी’ उम्मीदवार हैं। मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को पहले ही अयोग्य साबित कर दिया गया।

Related posts

लंदन से बोला भगोड़ा माल्या, कर्नाटक चुनाव में वोट डालना मेरा लोकतांत्रिक अधिकार

lucknow bureua

तीसरा टेस्ट: विराट–रहाणे ने संभाली पारी, भारतीय टीम का स्कोर 200 के करीब

mahesh yadav

ओडिशा के जंगल में मिली लापता महिला क्रिकेटर की लाश, परिवार ने क्रिकेट संघ पर लगाया हत्या का आरोप !

Rahul