Breaking News featured देश राज्य

लेनिन के बाद पेरियार, तमिलनाडु में पेरियार आंदोलन के जनक की मूर्ति तोड़ी

912 लेनिन के बाद पेरियार, तमिलनाडु में पेरियार आंदोलन के जनक की मूर्ति तोड़ी

वेल्लूर। त्रिपुरा में वामपंथी विचारधारा के जनक कहे जाने वाले व्लादिमीर लेनिन की मूर्ति ध्वस्त करने का  मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एकाएक तमिलनाडू के वेल्लुर में समाज सुधारक और द्रविड़ आंदोलन के संस्थापक ई वी रामास्वामी पेरियर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, जिसके बाद जिले में हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि नशे में धुत दो शराबियों मुथुरमन और फ्रांसिस ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस का कहना की मथुरमन के भाजपा जबकि फ्रांसिस माकपा के कार्यकर्ता होने की संभावना है। 912 लेनिन के बाद पेरियार, तमिलनाडु में पेरियार आंदोलन के जनक की मूर्ति तोड़ी

पुलिस ने आगे बताया कि पेरियर की मुर्ति चेहरे से क्षतिग्रस्त हुई है और घटनास्थल पर हंगामे की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद राजनीतिक पारा चढ़ गया है। बीजेपी नेता ने पेरियर की मूर्ति तोड़े जाने से पहले लिखा था कि  ‘लेनिन कौन है? भारत से उनका क्या रिश्ता है? वामपंथियों का भारत से क्या रिश्ता है? त्रिपुरा में लेनिन की प्रतिमा को ध्वस्त कर दिया गया है। आज लेनिन की प्रतिमा, कल तमिलनाडु के ईवीआर रामास्वामी पेरियार की प्रतिमा को ध्वस्त कर दिया जाएगा। बता दें कि तमिलनाडु में ईवी रामास्वामी यानी पेरियार ने प्रसिद्ध पेरियार आंदोलन चलाया था, जोकि नास्तिकता को बढ़ावा देता था। इसके बाद उन्होंने द्रविड़ कड़गम नाम से राजनीतिक पार्टी बनाई थी।

इसकी अलग-अलग शाखाओं और डीएमके जैसी द्रविड़ियन पार्टियों के सदस्यों ने खुले तौर पर नास्तिकता का प्रसार और उसे स्वीकार किया। हालांकि, समय बीतने के साथ ही इसके कुछ मानने वालों ने धर्म और धार्मिक रीतियों का पालन शुरू कर दिया, जिसके खिलाफ पेरियार ने जीवन भर संघर्ष किया था। गौरतलब है कि त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद वहां हिंसा ने उग्र रुप ले लिया है। कई दुकानों में तोड़फोड़ और घरों में आग लगाने की खबरें सामने आ रही हैं। वामपंथी स्मारकों को पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक बीजेपी समर्थकों ने साउथ त्रिपुरा डिस्ट्रिक्ट के बेलोनिया सबडिविज़न में रूसी क्रांति के नायक व्लादिमीर लेनिन की मूर्ति पर बुलडोजर चला कर उसे तहस नहस कर दिया है।

Related posts

पद्मावत के बाद मणिकर्णिका का विरोध शुरू, ब्राह्मण महासभा ने की बैन की मांग

Breaking News

इस साल भी दीपावली मनाने वनटांगिया गांव पहुचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जाने दौरे की खास बात

Rani Naqvi

कच्चे तेल की कीमत में इस निर्णय से कमी आ सकती है, जानें विस्तार से

Nitin Gupta