देश featured यूपी राज्य

कासगंज हिंसा में आरोपियों ने किया नया खुलासा, हिंसा जारी रखने के लिए हो रही आगजनी

kasganj

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांसगंज हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता क परिजनों को 20 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा के दौरान हुए दो पक्षों के बीच खुनी संघर्ष में चंदन गुप्ता की मौत हो गई थी। इस हिंसक झड़प की आग पूरे शहर में फ़ैल गई। जिसके बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया। वहं कासगंज हिंसा को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है कि हिंसा को जारी रखने के लिए आगजनी की जा रही है। वहीं सामने आया है कि चंदन की हत्या गोली लगने से हुई थी। ये खुलासा गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुछताछ द्वारा हुआ है।

kasganj
kasganj

बता दें बीते रविवार को पुलिस ने इस मामले में अब तक 112 लोगों को गिरफ्तार किया है। हिंसा भड़कने के तीसरे दिन अराजक तत्वों ने एक दुकान में आग लगा दी। हालांकि, स्थिति पर जल्द ही काबू पा लिया गया। पुलिस का दावा है कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। लिहाजा अब कर्फ्यू लागू नहीं किया गया है। इलाके पर ड्रोन कैमरों की मदद से नजर रखी जा रही है।

वहीं पुलिस द्वारा रात को जारी किए गए बयान के मुताबिक, कासगंज हिंसा मामले में अब तक कुल 112 लोग गिरफ्तार किए गए हैं. इनमें से 31 अभियुक्त हैं। जबकि 81 अन्य को एहतियातन गिरफ्तार किया गया है। हिंसा के मामले में अब तक पांच मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें से तीन कासगंज के कोतवाल की तहरीर पर दर्ज हुए हैं। पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ जोन संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि शहर के नदरई गेट इलाके के बाकनेर पुल के पास एक गुमटी में आग लगा दी गई। हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए हालात को जल्दी काबू कर लिया। नामजद आरोपियों के घरों पर दबिश दी जा रही है। इस दौरान कुछ हथियार बरामद किए गए हैं।

Related posts

मीसा भारती के दिल्ली वाले फार्म हाउस को जब्त करने की तैयारी में ईडी- सूत्र

Pradeep sharma

इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा के 15 साल हुए पूरे, जानिए कितने मारे रन और कितने लगाए शतक

Rahul

अब भरपूर मिलेगा सेहत का डोज, बजाज फिनसर्व का LifeCare Finance दे रहा ये फायदा

Trinath Mishra