देश राज्य

बर्फबारी और सर्द हवाओं के कारण राज्य में सर्दी

jammu kashmir

जम्मू। जम्मू कश्मीर में मंगलवार को कई पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी तथा मैदानी इलाकों में बारिश से सर्द हवाएं और तेज़ हो गई हैं| अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में ज्यादा फर्क नहीं रह गया है। इसी बीच बीते मंगलवार को वैष्णों देवी के त्रिकुटा पर्वतों पर इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। त्रिकुटा पर्वतों के साथ-साथ पत्नीटाप तथा नत्थाटाप में भी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी व बारिश से राज्य में ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

jammu kashmir
jammu kashmir

इसी बीच जम्मू शहर का अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि यहां का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से राज्य के तापमान में बढोतरी होने की सम्भावना है।पहलगाम तथा गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.9 तथा 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं करगिल शून्य से नीचे 20 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जबकि लेह का न्यूनतम तापमान शून्य ये नीचे 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के ही कटरा का न्यूनतम तापमान 5.4, बटोत 0.4 बनिहाल शून्य से नीचे 1.5, भद्रवाह 0.4 तथा उधमपुर का 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related posts

राजस्थान सरकार ने धार्मिक कार्यक्रमों पर लगे प्रतिबंध को हटाया, जानिए क्या है नए नियम

Neetu Rajbhar

उत्तरी इटली के पाविया शहर में एक सप्ताह से फंसे हुए 85 भारतीय स्टूडेंट्स ने लगाई मदद की गुहार

Rani Naqvi

23 जून को होगा NDA प्रत्याशी का ऐलान

Pradeep sharma