दुनिया

दुनिया के कई हिस्से में ठंड ने मचाया कोहराम, बच्चे के सिर पर जमी बर्फ

thanth दुनिया के कई हिस्से में ठंड ने मचाया कोहराम, बच्चे के सिर पर जमी बर्फ

नई दिल्ली। पूरा उत्तर भारत ठंड से कांप रहा है।ये हाल सिर्फ उत्तर भारत का ही नहीं दुनिया के कई हिस्सों का है जहां ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। चीन के शिंजी में एक ऐसा वाक्या हो गया जिसको देखकर सबके होश होश उड़ गए। ठंड के मौसम में दस साल का एक लड़का जब स्कूल में अपनी क्लास में पहुंचा तो उसके सिर के सारे बाल बर्फ में जमें हुए थे।

 

thanth दुनिया के कई हिस्से में ठंड ने मचाया कोहराम, बच्चे के सिर पर जमी बर्फ

बच्चा परीक्षा के चलते स्कूल आने को मजबूर था।पैदल चलता हुआ जब वो क्लास में पहुंचा तो उसके बाल पर बर्फ की सफेद चादर जमी हुई थी।वहीं अमेरिका में भी लोग घर में दुबकने को मजबूर हो गए हैं।टाइम्स स्कवॉयर या बुरकलिन ब्रिज में सारी जगह बर्फ जमी हुई है।

बोस्टन में तो और हालात बिग़़ड गए हैं। यहां सड़कों पर 15 फीट बर्फीले पानी की बाढ़ आ गई है। कई वाहन बर्फ के पानी में फंस गए।बचाव दल ने कारों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। वहीं, वॉशिंगटन डीसी में पोटोमैक नदी भी जम गई।

शीतलहरी ने उत्तर भारत को अपने कब्जे में लिया हुआ है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल जैसे कई राज्य बर्फ की चपेट में हैं।दिल्ली में बर्फीली हवा ने सुबह शाम लोगों को दांत किटकिटाने पर मजबूर कर दिया है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान महज 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड के इस मौसम में सबकी हालत खराब हो गई है। सरकार जगह जगह कंबल और अलाव की व्सवस्था कर रही हैं।

Related posts

कालेधन को लेकर भारत की मदद करेन को तैयार स्विट्जरलैंड

Rani Naqvi

फ्रांस में हर सेकंड 2 लोगों को कोरोना, जनवरी में अमेरिका में होंगे सबसे ज्यादा नए केस

Rahul

यमन में आर्मी कैंप पर हमला, 40 लोगों की मौत

bharatkhabar