featured देश राज्य

बेंगलुरु: कर्नाटक पहुंचकर सीएम योगी ने की निर्मलानंद स्वामी से मुलाकात

cm yogi

बेंगलुरु। इस साल के आखिर में कर्नाटक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं तो जाहिर है इस लिहाज से राज्य में राजनीतिक दौरों का मौसम भी शुरू हो चुका है। इसी श्रृंखला में रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बेंगलुरु पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने पहले निर्मलानंद स्वामी से मुलाकात की, फिर बीजेपी द्वारा आयोजित परिवर्तन रैली को संबोधित किया। रणनीति के मुताबिक योगी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। योगी ने कहा कि कांग्रेस जाति के नाम पर लोगों को बांटने की राजनीति करती है। इसके बाद योगी ने सीधा कांग्रेस को देश पर बोझ बताते हुए ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप भी लगाया।

cm yogi
cm yogi

बता दें कि योगी ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर भी निशाना साधते हुए कहा, ‘कर्नाटक के मुख्यमंत्री बयान दे रहे हैं कि वह हिंदू हैं। रविवार को जब उन्होंने हिंदुओं की ताकत देखी है तब उन्हें हिंदू और हिंदुत्व की याद आ रही है। योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हाल ही मे हुए गुजरात चुनाव के दौरान मंदिर जाने की बात पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व कोई जाति, मत, या मजहब नहीं है बल्कि हिंदुत्व जीवन पद्धति है। यह योगी आदित्यनाथ का एक महीने में दूसरा कर्नाटक दौरा है। पिछले साल दिसंबर महीने में योगी ने कर्नाटक के हुबली में एक रैली को संबोधित किया था।

Related posts

झूठ बोल रहा है तालिबान हमारा उससे कोई संबंध नहीं – फ्रांसीसी विदेश मंत्री

Rahul

अयोध्या से शुरू होगी रामराज्य रथ यात्रा, 41 दिनों में छह राज्यों से होकर गुजरेगी

Vijay Shrer

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई दी

Rani Naqvi