मनोरंजन शख्सियत

जन्मदिन विशेषः बॉलीवुड से लेक हॉलीवुड तक इरफान ने दिखाया एक्टिंग का जलवा

erfan जन्मदिन विशेषः बॉलीवुड से लेक हॉलीवुड तक इरफान ने दिखाया एक्टिंग का जलवा

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दमदार अभिनेता इरफान खान आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहें हैं।इरफान का जन्म 7 जनवरी 1968 में राजस्थान में जन्म हुआ था।उनका पूरा नाम साहबजादे इरफान अली खान था।अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके इरफान आज एक इंटरनेशनल स्टार हैं। आइये जानते हैं उनकी जिंदगी के कुछ किस्से-

 

erfan जन्मदिन विशेषः बॉलीवुड से लेक हॉलीवुड तक इरफान ने दिखाया एक्टिंग का जलवा

मुस्लिम परिवार में पैदा होने के बाद भी इरफान शुद्ध शाकाहारी रहे।उनके परिवार में उनके पिता कहा करते थे कि हमारे घर ब्राह्मण पैदा हो गया है।इरफान खान एमए कर रहे थे जब उन्हें नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप मिली। इसके बाद उन्होंने दिल्ली से एनएसडी में पढ़ाई की और पढ़ाई पूरी करने के बाद वह मुंबई चले गए। मुंबई में उन्होंने काफी स्ट्रगल किया।

फिल्मों में संघर्ष के वक्त उनकी कलासमेट सुतपा सिंकदर ने उनकी मदद की थी। उनकी मदद और अच्छे व्यवहार से इरफान सुतपा पर फिदा हो गए थे। उन्होंने सुतपा से शादी का मन बना लिया, लेकिन सुतपा हिंदू थीं और इरफान मुस्लमान। उन्होंने अपना धर्म बदलने का फैसला कर लिया, लेकिन उन्हें ऐसा करना नहीं पड़ा और दोनों की शादी आराम से हो गई।

इरफान खान ने अपनी करियर में बहुत सारी फिल्में की। इरफान की सबसे खास ये रही कि उन्होंने लीक से हटकर कई सारी फिल्में की।टीवी सिरियल्स से करियर की शुरुआत करने वालसे इरफान ने ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपने नाम का डंका बजवाया।2011 में फिल्म पान सिंह तोमर के लिए उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया।सीरियस एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने कॉमेडी फिल्म में भी लोगों को एंटरटेन किया। उनके काम से हर कोई प्रभावित हो जाता है।

Related posts

मलाइका ने अर्जुन और अपने रिश्ते के बारे में किया ये खुलासा, कबूली ये बात

Shagun Kochhar

नाना पाटेकर माफी मांगने के बजाय मुझे झूठा बता रहे हैं ऐसे इंसान से क्या कह सकती हूं: तनुश्री दत्ता

Rani Naqvi

जन्मदिवस पर गायकी के जादूगर किशोर कुमार के कुछ यादगार लम्हे

Ravi Kumar