featured दुनिया देश राज्य

राहुल गांधी रविवार को बहरीन में एनआरआई कॉन्क्लेव में शामिल होंगे

rahul gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद राहुल गांधी शनिवार देर शाम बतौर पार्टी अध्यक्ष अपनी पहली विदेश यात्रा पर पश्चिम एशिया के दौरे पर रवाना हो गए। राहुल गांधी आज (रविवार को) बहरीन में प्रवासी भारतियों के सम्मेलन (एनआरआई कॉन्क्लेव) में शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बहरीन रवाना हो गए है।

rahul gandhi
rahul gandhi

बता दें कि जहां वे अप्रवासी भारतीयों के एक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगें। उल्लेखनीय है कि हाल ही में अमेरिका यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने अप्रवासी भारतीयों के अलावा कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में छात्रों को भी संबोधित किया था। वो दौरा काफी सफल माना गया था। पार्टी राहुल गांधी के विदेश दौरे की अब ब्रांडिंग करने का प्रयास कर रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी के अमेरिका दौरे के बाद अप्रवासी भारतीयों में उनकी छवि में और निखार आया है।

Related posts

मेरठ : कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर बरसे स्वतंत्र देव सिंह, कहा – कांग्रेस ने देश को पहुंचाया नुकसान

Rahul

बर्थडे पर बहन ने किया सुशांत का सपना पूरा, स्टूडेंट्स को देंगी 25 लाख की स्कॉलरशिप

Aman Sharma

कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति कर रही है : नायडू

Rahul srivastava