मनोरंजन featured

नए साल के मौके पर गूगल ने बनाया प्यारा सा डूडल

dudaal नए साल के मौके पर गूगल ने बनाया प्यारा सा डूडल

नई दिल्ली। आज दुनिया भर में नया साल मनाया जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी 31 दिसंबर को पूराने साल को झूमकर नाचकर अलविदा कहा गया और साथ ही दूगने उत्साह के साथ नए साल का स्वागत किया गया। नए साल को हर देश अपने तरीके से मनाता है। हमारे देश में कई जगहं पार्टी से इसका स्वागत होता है तो कई जगह मंदिरों में पूजा कर के। गूगल ने भी खास तरह से प्यारा सा डूडल बनाया है।

 

dudaal नए साल के मौके पर गूगल ने बनाया प्यारा सा डूडल

गूगल हर खास दिन पर उससे जुड़ी चीजों से डूडल बनाता है। इस बार गूगल ने पेंग्विन और तोतों को चुना। इस डूडल में पेंग्विन और तोतों को दिखाया गया है जो सूरज को उगते हुए देख रहें हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नए साल का स्वागत एक नई उम्मीद के साथ हो रहा है।

इससे पहले गूगल ने क्रिसमस के मौके पर भी पेंग्विन और क्रिसमस से जुड़ी चीजों का डूडल बनाया था सबको पसंद आया था। बता दें की ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 1 जनवरी को नए वर्ष के रुप में मनाया जाता है। पार्टी और पिकनिक के लिए इस मौके पर लोग अच्छी जगहों पर निकल जाते हैं। नए साल का जश्न एक दिन पहले शाम से ही शुरु हो जाता है और आधी रात तक लोग जश्न में शामिल होते हैं।

Related posts

उत्तराखंड सरकार ने भी अनलॉक-5 के दिशा निर्देश किये जारी, जानें कहां कितनी मिलेगी छूट

Samar Khan

Weather Alert: राजधानी में फिर हुई झमाझम बारिश, इन राज्यों में भी बदला मौसम का मिजाज

Rahul

संपर्क फ़ॉर समर्थन हेतु शांतिकुंज पँहुचे अमित शाह, चुनाव के लिए कसी कमर,

mohini kushwaha