दुनिया

नए साल पर उत्तर कोरिया ने अमेरिका को फिर दी धमकी

america

प्योंगयांग। नए साल के आगाज के साथ उत्तर कोरिया ने अमरिका को धमकी देकर अपनी दुश्मनी को ताजा कर लिया है। तानाशाह किम जोंग उन ने कहा है कि अमेरिका की पूरी जमीन उसकी परमाणु मिसाइलों की जद में है और इन मिसाइलों का बटन हमेशा उसकी मेज पर रहता है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किम ने कहा कि अमेरिका कभी भी मुझसे या हमारे देश से लड़ाई नहीं करेगा।

america
america

यह मैं किसी को ब्लैकमेल नहीं कर रहा हूं, बल्कि यही सच्चाई है। हमारा देश सबसे बड़ी परमाणु शक्ति बनकर उभरेगा। इससे पहले स्थानीय मीडिया में खबर आई थी कि साल 2018 में भी उत्तर कोरिया अपना परमाणु परीक्षण जारी रखेगा ताकि देश ‘अजेय’ परमाणु शक्ति के तौर पर उभरे।

बता दें कि रिपोर्ट में कहा गया कि एक अजेय शक्ति के रूप में उत्तरी कोरिया के अस्तित्व को ना ही कमजोर किया जा सकता है और ना ही नकारा जा सकता है। एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति के रूप में उत्तर कोरिया सभी बाधाओं को पार करते हुए स्वतंत्रता और न्याय की राह पर चलेगा। रिपोर्ट में वर्ष 2017 के दौरान देश की परमाणु उपलब्धियों की भी जानकारी दी गई।

वहीं उत्तर कोरिया ने 3 सितंबर, 2017 को अपने सबसे ताकतवर परमाणु हथियार परिक्षण की प्रशंसा करते हुए इसे एक बड़ी जीत बताया था। इसके बाद 28 नवंबर को उत्तर कोरिया ने अपने सबसे विकसित अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल ह्वासॉन्ग-15 का परीक्षण किया। इससे दुनिया भर में उत्तर कोरिया को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Related posts

Brics Summit 2021: 9 सितंबर को होगा ब्रिक्स देशों का शिखर सम्मेलन, पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता, अफगानिस्तान मुद्दे पर चर्चा संभाव

Saurabh

इंडोनेशिया के आचे प्रांत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, लंगसा शहर रहा केंद्र

rituraj

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ पाक ने किया निंदा प्रस्ताव पारित

Rani Naqvi