Breaking News featured यूपी राज्य

विश्व में शांति केवल भारतीय दर्शन के माध्यम से ही हो सकती है स्थापित: दलाई

f BRI dalai a 20170912 विश्व में शांति केवल भारतीय दर्शन के माध्यम से ही हो सकती है स्थापित: दलाई
वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धर्म नगरी वाराणसी में केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में पहुंचे बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा कि भारतीय दर्शन से ही दुनिया में शांति कायम हो सकती है। उन्होंने कहा कि आने वाली सदी संवाद की है इसलिए विश्व में शांति कायम करने के लिए हमें संवाद स्थापित करना जरूरी है, जिसके लिए हमें अतीत की बातों को भूलकर आगे बढ़ना होगा। इसी के साथ उन्होंने भगवान गौतम बुद्ध की उपदेशस्थली सारनाथ से खुशहाल विश्व की रचना करने का आह्वान किया। लामा ने कहा कि हम अपने ज्ञान, बुद्धि और मन के रचनात्मक प्रयोग से एक खुशहाल विश्व बनाएं और हमारी कोशिश हो कि हम लोगों को खुश रखने का माध्यम बनें।
f BRI dalai a 20170912 विश्व में शांति केवल भारतीय दर्शन के माध्यम से ही हो सकती है स्थापित: दलाई
शनिवार को केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान ‘भारतीय दार्शनिक प्रस्थानों एवं आधुनिक विज्ञान में मन की अवधारणा’ विषयक संगोष्ठी का उद्घाटन करने के बाद दलाई लामा छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि  हम 21वीं सदी की शुरुआत में हैं और ये हमारी जिम्मेदारी है कि इस सदी को शांतिपूर्ण बनाएं। इसके लिए हमें अपने बीच की दीवारें तोड़नी हाेंगी। हर युद्ध का कारण घृणा और क्रोध है। इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम स्वयं और आने वाली पीढ़ी में करुणा और प्रेम की भावना विकसित करें।
भावुकता के साथ लाला ने कहा कि हम शारीरिक पवित्रता के बारे में तो सोचते हैं लेकिन अब हमें भावनाओं की पवित्रता की ओर बढ़ना होगा। हमें एकात्म की भावना के साथ आगे बढ़ना होगा और ये भारतीय दर्शन से ही संभव है। आने वाले नए साल में विश्व में शांति का संदेश भारतीय दर्शन की इसी भूमि से दिया जा सकता है, जहां से गौतम बुद्ध ने शांति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा की सांख्य, वेदांत, न्याय, वैशेषिक, बौद्ध व जैन परंपराओं के विद्वानों-साधकों का आधुनिक वैज्ञानिकों के साथ मानव मन के विभिन्न आयामों पर संवाद बेहतर निष्कर्ष देगा।

Related posts

प्रयागराज: कुएं में गिरा जहरीला कोबरा सांप, फिर आया अंकित टार्जन…

Shailendra Singh

लालजी टंडन की प्रतिमा के लोकार्पण का होगा लाइव प्रसारण

Shailendra Singh

Covid Vaccination: लखनऊ में इन दो पिंक बूथों पर हो रहा महिलाओं का टीकाकरण

Shailendra Singh