भारत खबर विशेष

साल की सबसे बड़ी शादी बनी विरुष्का की शादी….

b60798d1 6a96 467a 8205 c4d37c623826 साल की सबसे बड़ी शादी बनी विरुष्का की शादी....

नई दिल्ली।क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता बहुत पुराना रहा है ये तो सभी जानते हैं। वैसे तो ऐसी कई जोड़ियां बनी, लेकिन कुछ समय से ऐसा लग रहा था कि बातें अब सिर्फ डेटिंग तक रह जाएगी। इस रिकॉर्ड को सबसे जबरदस्त तरीके से ब्रेक किया विराट और अनुष्का ने। साल 2017 हर साल की तरह ही खट्टी-मिठी यादों के साथ अलविदा ले रहा था, लेकिन विराट और अनुष्का ने इस साल को जाते जाते कुछ ज्यादा ही खास बना दिया। जब दोनों ने इटली में एक-दूसरे के साथ सात फेरे ले लिए, लेकिन सबसे ज्यादा दिलचस्प बात तो ये लगी की इस प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी एक टीवी एड से।

 

b60798d1 6a96 467a 8205 c4d37c623826 साल की सबसे बड़ी शादी बनी विरुष्का की शादी....

वो पहली बार जब हम मिले-
क्रिकेटर्स जब धीरे-धीरे फेमस होने लगते हैं तो उन्हें एड्स मिलने शुरु हो जाते हैं। विराट कोहली को जब शैंपू का एड मिला तो वो क्रिकेट की दुनिया में एक अच्छा खासा नाम बन चुके थें। हैंडसम समार्ट विराट के सामने एड करने के लिए साथ में खड़ी ती अनुष्का शर्मा। बॉलीवुड में अनुष्का भी एक सफल हिरोइन के रुप में स्थापित हो चुकी थीं। इस बात का आईडिया ना तो उन दोनों को रहा होगा और नहीं एड डॉयरेक्टर को कि ये दोनों इतने करीब आ जाएंगे। विराट और अनुष्का को इस एड के बाद कई जगह एक साथ देखा गया।

दोनों हर बार वही पूरानी लाईन की हम दोस्त हैं बोलकर मीडिया और दूसरे लोगों के सवालों का जवाब दे देते। इनके बीच दोस्ती से बढ़कर भी कुछ है इस बात की चर्चा तब हुई जब 2014 में साउथ अफ्रीका टूर खत्म करके विराट कोहली सीधे अनुष्का से मिलने उनके घर पहुंचे. अनुष्का भी विराट कोहली को सपोर्ट करने 2014 में न्यूजीलैंड पहुंची थीं. 2014 में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी स्टेडियम में अनुष्का शर्मा नजर आई थीं।

अभी चर्चा का बाजार गर्म होता उस पर तड़का लगा दिया विराट कोहली के फ्लाइंग किस ने।श्रीलंका के खिलाफ 2014 में विराट ने शतक जड़ा और फील्ड में ही अनुष्का की ओर बैट कर फ्लाइंग किस कर जता दिया कि अनुष्का उनके लिए क्य़ा हैं। सोशल मीडिया पर ये सीन बहुत वायरल हुआ था। जहां एक तरफ विराट ने खुल्लम खुल्ला प्यार का इजहार करना शुरु कर दिया तो वहीं अनुष्का के चेहरे के मुस्कराहट भी बयान करने लगी की दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ रहा है।इसके बाद एक एक फंक्शन में विराट अनुष्का साथ नजर आने लगे। कभी गेम में तो कभी फिल्मी फंक्शन में विराट और अनुष्का को एक साथ हाथ में हाथ डाले देखा गया।

प्यार में अड़चन-
कोई प्यार और मोहब्बत की दास्तान तब तक पूरी नहीं होती जब तक उसमें मुश्किलें ना हो। कुछ ऐसा ही हुआ विराट और अनुष्का के साथ। कोहली एक बीच अपने खराब फॉर्म में चल रहे थे।उस वक्त अनुष्का उनके साथ थीं। ऐसा होता था कि जब अनुष्का मैच देखने जाती थी तो विराट बहुत जल्दी आउट हो जाते थे। इस पर अनुष्का को काफी ट्रोल किया गया। कोहली ने बहुत दिन तक ये बातें बर्दाश्त की, लेकिन एक दिन उनका गुस्सा फूटा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ऐसा कोई आपकी गर्लफ्रेंड, मां या बहन के लिए कोई कहे तो आपको कैसा लगेगा। इसके बाद उनका प्यार पूरी तरह से खुल कर सामने आ गया। कोहली एक बार फिर अपने शानदार फॉर्म में आ गए। वक्त चाहे जैसा रहा हो अनुष्का ने कभी कोहली का साथ नहीं छोड़ा।

लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इटली में इन दोनों ने शादी रचा ली। शादी बहुत कम लोगों के बीच हुई। अपनी शादी में अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं वहीं विराट के चेहरे की खुशी देखने लायक थी। इन दोनों ने दो रिसेप्शन रखे जिसमें बड़े-बड़े हस्तियों ने शिरकत की। इनकी प्रेम कहानी किसी परियों की कहानी की तरह है। जिस पर यकीन नहीं होता।इनकी जोड़ी ऐसी ही बनी रहे और इनके घर में और खुशियां आई सब यही कह रहे हैं।

Related posts

नकाबपोश बदमाशों ने महिला पत्रकार पर किया हमला, हाथ में लगी गोली

bharatkhabar

राज्य मंत्री पंडित सुनिल भराला ने लव जिहाद कानून को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- कूराफातीयो को अब मिलेगी कड़ी सजा

Trinath Mishra

लालबत्ती के आतंक से मुक्ति की नई सुबह !

Nitin Gupta