मनोरंजन

अर्जुन रामपाल पर झारखंड सरकार ने लगाया जुर्माना, ये थी वजह

arjun rampal अर्जुन रामपाल पर झारखंड सरकार ने लगाया जुर्माना, ये थी वजह

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल पर झारखंड सरकार ने जुर्माना लगाया है। अर्जुन को उनकी स्मोकिंग की आदत भारी पड़ गई। दरअसल अर्जुन झारखंड के दौलतगंज में अपनी अपकिंग फिल्म के लिए शूट कर रहे थे।रेलवे स्टेशन कॉम्पलैक्स पर उन्हें स्मोक करते देखा गया।इसके बाद पब्लिक एरिया में उन्हें स्मोक करते पाया गया।

 

arjun rampal अर्जुन रामपाल पर झारखंड सरकार ने लगाया जुर्माना, ये थी वजह

वहां के कुछ स्थानीय लोगों ने अर्जुन के खिलाफ पब्लिक जोन में स्मोक करने को लेकर शिकायत दर्ज करा दी।नो स्मोकिंग जोन में स्मोक के चलते झारखंड सरकार ने उन पर जुर्माना ठोक दिया। मामले में शिकायत करने वाले राकेश ठाकुर तिवारी ने कहा कि वह जोन सिगरेट तंबाकू जैसी चीजों का सेवन करने के लिए बैन है।

उनका कहना था कि अर्जुन एक पब्लिक फिगर हैं और खुलेआम ऐसा करके वो हजारों लोगों को गलत संदेश दे रहें हैं।अर्जुन रामपाल पर 200 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

Related posts

साल 1962 में की गई थी लता मंगेशकर को मारने की कोशिश, जानें उस समय क्या हुआ था

Hemant Jaiman

कोरोना निगेटिव होते ही कार्तिक आर्यन ने खरीदी लैम्बोर्गिनी, जानें क्या है कीमत

pratiyush chaubey

स्टार्स को विवादों में फंसा कर पैसे कमाते हैं करण जौहर: रणबीर कपूर

Rani Naqvi