Breaking News featured बिहार राज्य

विकास यात्रा: नीतीश ने किया दरभंगा और समस्तीपुर का दौरा, कुरीतियों को खत्म करने का लिया संकल्प

nitish kumar

दरभंगा। बिहार में विकास समीक्षा यात्रा कर रहें प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार अपनी इस यात्रा के दौरान आज दरभंगा और समस्तीपुर पहुंचे। सीएम ने दोनों जिलों में विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ-साथ कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इस दौरान उन्होंने दरभंगा में मिथिला की धरती को नमन करते हुए कहा कि ये विद्वानों की धरती है। इसी धरती के मनीषी अयाची मिश्र ने आज से छह सौ साल पहले समाज निर्माण और जन चेतना का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि उनके उस जन चेतना के संदेश को लेकर आज हम भी ये संकल्प ले रहे हैं कि हम समाज में बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को खत्म कर देंगे। सीएम ने कहा कि बिहार की ये सफलता देश और दुनिया को नया संदेश देगी। Nitish Kumar विकास यात्रा: नीतीश ने किया दरभंगा और समस्तीपुर का दौरा, कुरीतियों को खत्म करने का लिया संकल्प

नीतीश कुमार ने इस अवसर पर 340 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। सीएम ने कहा कि सरकार के साथ समाज की जागरूकता से ही सूबे में नया परिवर्तन आएगा। सरकार ने बीते साल जिस तरह से शराबबंदी के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाई थी, उसी तरह 21 जनवरी को दहेज एवं बाल विवाह प्रथा के खिलाफ मानव श्रृंखला से फिर विश्व रिकॉर्ड टूटेगा।इसके बाद मुख्‍यमंत्री समस्‍तीपुर पहुंचे। यात्रा के क्रम में जिले के सरायरंजन प्रखंड के झखरा गांव के वार्ड नंबर 5 में पहुंचकर विकास कार्यों की समीक्षा की और स्थानीय लोगों से रूबरू हुए।

उन्होंने कहा कि आज से 40 दिन बाद 21 जनवरी को दहेज और बाल विवाह प्रथा के खिलाफ बनने वाली मानव श्रृंखला से फिर  विश्व रिकॉर्ड टूटेगा। सरकार के साथ समाज की जागरुकता से ही सूबे में नया परिवर्तन होगा।उन्होंने कहा कि सभी जिलों में महिला आईटीआई, पालीटेक्निक कालेज, इंजीनियरिंग कालेज खोले जाएंगे। वहीं प्रत्येक अनुमंडल में आईटीआई भी खोले जाएंगे ताकि नई पीढ़ी को सही दिशा मिल सके। कहा कि युवाओं के लिए  कौशल विकास योजना चलाई जा रही है। इसके तहत हुनर व मैनर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

Related posts

लड़की के चक्कर में गई खालिद की जान, कुछ ऐसी थी उसकी कहानी

Pradeep sharma

नाइट क्लब में पहुंचे राहुल गांधी, वीडियो हुआ वायरल, BJP हुई हमलावर

Rahul

सुप्रीम कोर्ट पहुंची रिया चक्रवर्ती, कृति सेनन को भी डेट कर रहे थे सुशांत..

Mamta Gautam