बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। जिसके बाद सुशांत के घरवालों ने सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए बिहार में केस दर्ज करा दिया है। इसके साथ ही सुशांत केस में सीबीआई और ईडी जांच कर रही है।
इस बीच रिया चक्रवर्ती सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं। रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए कहा है कि मीडिया ने पहले ही उसे सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कसूरवार ठहरा दिया गया है। रिया ने अपनी याचिका में कहा है कि मीडिया में इस मुद्दे को लगातार सनसनीखेज बनाने की वजह से उन्हें गहरी मानसिक पीड़ा पहुंची है और उनकी निजता का उल्लंघन हुआ है।अभिनेत्री रिया ने कहा कि इस मुद्दे को मीडिया में बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है। मीडिया इस मामले में गवाहों से जिरह और बहस कर रही है। याचिका में सुप्रीम कोर्ट से कहा गया है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कोई आरोप लगने से पहले ही मीडिया ने रिया चक्रवर्ती को दोषी ठहरा दिया है।
बहनोई विशाल कीर्ति ने बयान दिया है। उन्होंने सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे और कृति सैनन पर खुलकर बात की है। विशाल कहते हैं कि कई लेवल पर बात करना बेहद जरूरी है। सुशांत से शुरू करते हैं। कई लोग जानते हैं कि सुशांत ने छह साल अंकिता को डेट किया। दोनों का रिलेशनशिप अच्छा बीता। लोगों ने सुशांत और अंकिता समेत परिवार संग भी कई फोटोज़ देखीं। कई लोग सुशांत के परिवार के लोगों को जानते थे। मेरी पत्नी को भी, क्योंकि अंकिता संग वह लगातार टच में रहती थीं।
विशाल आगे कहते हैं कि सुशांत ने अंकिता से ब्रेकअप के बाद शायद कृति सैनन को भी डेट किया। हालांकि, सुशांत ने कभी इसपर खुलकर बात नहीं की और न ही बताया कि वह कृति को डेट कर रहे हैं, हो सकता है कि वे दोनों अच्छे दोस्त हों। कृति से हम आखिरी बार जुलाई 2017 में मिले थे। हम सभी को कृति अच्छी लगी थीं।
https://www.bharatkhabar.com/high-risk-on-coronavirus-death-in-india/
इसके साथ ही सुशांत और रिया को लेकर कई सारे खुलासे रहे हैं। जिनकी चर्चा हर जगह हो रही है।