मनोरंजन देश भारत खबर विशेष शख्सियत

भारत को पहली महिला फोटोग्राफर को गूगल ने डूडल बनाकर दी श्रद्धांजली

doodle भारत को पहली महिला फोटोग्राफर को गूगल ने डूडल बनाकर दी श्रद्धांजली

नई दिल्ली। होमाई व्यारव्याला का आज 104वां जन्मदिन हैं। होमाई व्यारवाला की फोटोग्राफी दुनिया भर में प्रसिद्ध थीं। उनके जन्दिन के मौके पर गूगल ने डूडल बना कर श्रद्धांजली दी है। होमाई का जन्म गुजरात के नवसारी में एक पारसी परिवार में हुआ था।

doodle भारत को पहली महिला फोटोग्राफर को गूगल ने डूडल बनाकर दी श्रद्धांजली

 

होमाई ने 15 अगस्त 1947 को लाल किले पर ध्वजारोहण की पहली तस्वीरें खींची थीं। होमाई ने अपने करियर की शुरुआत 1930 में की थी। उन्होंने THE ILLUSTRATED WEEKLY OF INDIA मैग्जीन के लिए काम किया। इस दौरान होमाई व्यारव्याला की ब्लैक और व्हाईट फोटो तस्वीरें काफी चर्चित हुईं थी।होमाई व्यारवाला ने हजारों की संख्या में तस्वीरें खींची।

होमाई व्यारवाला की तस्वीरों की लिस्ट मे शामिल थे महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, राधाकृष्णन, सरदार वल्लभभाई पटेल और भारत की लौह महिला श्रीमती इंदिरा गांधी जैसे कई महान नेता। होमाई ने पति के मौत के बाद फोटोग्राफी छोड़ दी। साल 2011 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 2012 में सीढ़ी से गिरने के बाद कुछ समय बाद वो इस दुनिया को अलविदा कह गईं।

Related posts

राफेल विमान की क्षमता पर नहीं सौदे पर है सवाल -पी चिदंबरम

Ankit Tripathi

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का जाल ग्रामीण क्षेत्रों में फैला

Srishti vishwakarma

राहुल गांधी की आज होगी ‘ताजपोशी’, जलेबी और लड्डू बनाने में जुटे हलवाई

Vijay Shrer