Breaking News featured उत्तराखंड

रन फॉर गुड गवर्नेन्स रेस को सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दिखाई झंडी

cm rawat rase रन फॉर गुड गवर्नेन्स रेस को सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दिखाई झंडी

देहरादून। उत्तराखंड के 17 वें स्थापना दिव्स को लेकर सूबे में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन्ही कार्यक्रमों की श्रृंखला में सचिवालय में राज्य स्थापना दिवस सप्ताह के अवसर पर रन फॉर गुड गवर्नेन्स रेस का आयोजन किया गया। इस मैराथन रेस को सूबे के हर मुख्यालय पर आयोजित किया गया है। सूबे की राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस रेस को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया।

cm rawat rase रन फॉर गुड गवर्नेन्स रेस को सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दिखाई झंडी

सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत इस मौके पर सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सचिवालय के लोग यहाँ पर रन फॉर गुड गवर्नेंन्स के लिए दौड़ रहे हैं। सचिवालय की परिक्रमा करके हम प्रदेश के विकास की गति का संदेश देंगे। हमें गुड गवर्नेंन्स पर ध्यान देना है। राज्य की विकास की गति तेजी से दौड़े, यह संकल्प लेकर हमें दौड़ना है। हमें सकारात्मक सोच बनानी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य 17 वर्ष पूरे करने जा रहा है। हमने रैबार कार्यक्रम से इसकी शुरूवात की है। देश के महत्वपूर्ण स्थानों पर उत्तराखण्ड के लोगों को इसमें सम्मिलित करने का प्रयास किया। उन्होंने महसूस किया कि वे लोग अपने घर आए, यही महसूस कराना रैबार कार्यक्रम का लक्ष्य था। उन्होंने कहा कि 2 नदियों अल्मोड़ा में कोसी और देहरादून में रिस्पना (ऋषिपर्णा) नदी के पुनर्जीवीकरण का कार्यक्रम शुरू किया।

यदि हम अभी भी नहीं बदले तो इन नदियों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। हमने इसके लिए दीर्घकालिक योजना पर कार्य करना है। यह कार्य जन सहयोग से होना है। हमने तय किया है कि इस कार्य को सरकारी और सहकारी भाव किया जाना है। इसके लिए परमार्थ निकेतन ने एक करोड़ रूपए की सहायता की घोषणा की। रिस्पना के लिए ऐसी रणनीति बनानी है कि इसमें जितने भी पौधे लगेंगे, उन्हें एक दिन में लगाया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि इसमें सभी लोग सम्मिलित हों, तभी यह अभियान सफल होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे आई.ए.एस. अधिकारी विद्यालयों में गए। उन्होंने विद्यालयों की स्थिति और विद्यार्थियों की स्थिति को समझा होगा। नीति निर्धारक जब सच्चाई को जानेंगे, स्थिति को समझेंगे तो उसके अनुसार नीतियाँ बना पाएंगे। इस अवसर पर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारीगण एवं सचिवालय के सभी अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related posts

जमानत याचिका पर डेढ़ महीने के लिए टली सुनवाई, CBI ने कोर्ट से लालू यादव को रांची से बिरसा मुंडा जेल भेजने को कहा

Aman Sharma

फ्रांस की राजधानी पेरिस में चाकू और लोहे से हुए हमले में 7 लोग घायल, एक अफगानी नागरिक गिरफ्तार

rituraj

ट्रेलर के पीछे से बस ने मारी टक्कर, आठ मरे, दो दर्जन घायल

bharatkhabar