Breaking News मनोरंजन

मस्तानी की भूमिका से ज्यादा कठिन था रानी पद्मावती की भूमिका निभाना: दीपिका

deepika padukone in bajirao mastani look मस्तानी की भूमिका से ज्यादा कठिन था रानी पद्मावती की भूमिका निभाना: दीपिका

मुंबई। फिल्म अदाकारा दीपिका पादूकोण अपने हुस्न और अदाकारी का जलवा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक दिखा चुकी हैं। दीपिका ने अपने इन्ही अदाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि पद्मावती में निभाया गया उनका रोल बाजीराव मस्तानी में किए गए अभिनय से काफी कठीन था। फिल्म पद्मावती में ऐतिहासिक भूमिका निभाने वाली दीपिका ने कहा कि फिल्म बाजीराव मस्तानी के मुकाबले उनके लिए अधिक चुनौतिपूर्ण पद्मावती का किरदार था। दीपिका ने कहा कि  रानी पद्मावती कभी भी युद्ध के मैदान में नहीं गई थी, लेकिन फिर भी वो एक मानसिक लड़ाई लड़ रही थी। जबकि बाजीराव मस्तानी में मैने तलवार बाजी की थी और उसके पास घोडे के साथ सेना की ढाल भी थी।

deepika padukone in bajirao mastani look मस्तानी की भूमिका से ज्यादा कठिन था रानी पद्मावती की भूमिका निभाना: दीपिका

रानी पद्मावती के पास ऐसा कुछ भी नहीं है। इन दोनों के बीच एक ही बात की समानता है और वह है उत्साह। रानी पद्मावती जिसके लिए आवाज उठाती है वह विजयी होता है। मस्तानी की भूमिका निभाना मेरे लिए आसान था जबकि पद्मावती की लड़ाई उससे बहुत आगे है, उसे दिखाना मेरे लिए वाकई टेढ़ी खीर है। बिना हथियार अपनी बातें भावनाओं को भाव-भंगिमाओं के जरिये व्यक्त करना वाकई चुनौतीपूर्ण है।’

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण फिल्म ‘पद्मावती’ में रानी पद्मिनी की भूमिका निभा रही है। चित्तौड़ के महारावल रतन सिंह ने उनसे दूसरी शादी की थी और रतन सिंह से युद्ध कर वाला अलाउद्दीन खिलज़ी रानी के रूप पर फ़िदा था। संजय लीला भंसाली की पद्मावती एक दिसंबर को रिलीज़ हो रही है और इसमें रणवीर सिंह के साथ शाहिद कपूर भी हैं।

Related posts

7 अरब वर्ष पूर्व दो ब्लैक होल के टकराने से बना नया ब्लैक होल: रिसर्च

Trinath Mishra

पोलार्ड की आतिशी पारी, मुम्बई ने बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

Rahul srivastava

सावन का पहला सोमवार, मंदिरों में ‘बोल बम’ के जयकारे

bharatkhabar