Breaking News दुनिया

ट्रंप और मेलानिया ने बच्चों के साथ मनाया हैलोवीन, मेलानिया ने अपने हाथों से बनाए कुकीज

halloween ट्रंप और मेलानिया ने बच्चों के साथ मनाया हैलोवीन, मेलानिया ने अपने हाथों से बनाए कुकीज

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति की गद्दी संभालने के बाद व्हाइट हाउस में अपना पहला हैलोवीन दिवस मनाया, इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी मौजूद रही। इस दौरान ट्रंप अपने ट्रेडमार्क लाल टाई में नजर आए। ट्रंप ने हैलोवीन की पूर्व संध्या पर लगभग 6 हजार बच्चों और वयस्कों के साथ ट्रिक और ट्रीट का खेल खेला। अमेरिका के कोलंबिया, मैरीलैंड और वर्जीनिया के करीब 20 स्कूलों के बच्चों ने व्हाइट हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में सैनिकों के परिवारों और अन्य लोगों के साथ हिस्सा लिया।

halloween ट्रंप और मेलानिया ने बच्चों के साथ मनाया हैलोवीन, मेलानिया ने अपने हाथों से बनाए कुकीज

हैलोवीन के जश्न के दौरान व्हाइट हाउस का पूरा लॉन भूतहीया संगीत से गुंज रहा था। लॉन के प्रवेश को पम्पकिन से सजाया गया था और फॉग को भी लॉन में लगाया गया था। इन पम्पकिन में सभी पूर्व राष्ट्रपतियों के चेहरे बने हुए थे। माहौल को भूतिया बनाने के लिए जगह-जगह मकड़ी के जाले बनाए गए थे, जिनमें नकली मकड़ियों को लटकाया गया था। ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ने हैलोवीन भोज में डायनासोर सहीत तमाम तरह के जानवरों, कंकालों, भूतों, पिशाचों का स्वागत किया और उनके साथ समारोह का लुप्त उठाया। कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों को विशेष उपहार दिया गया और मेलानिया के हाथों से बने कुकीज, टॉफी और चॉकलेट्स को बाटा गया।

 

 

व्हाइट हाउस में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम का लाइव वीडियो फेसबुक पर भी शेयर किया गया। इस वीडियो को 67 हजार व्यूज मिले वहीं 7 हजार से ज्यादा बार शेयर किया गया. वहीं 14 हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट कर वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी। व्हाइट हाउस द्वारा लाइव शेयर किए गए 18 मिनट के वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया बच्चों को कैंडीज देते नजर आए. साथ में वे उन्हें दुलारते भी दिखे।

Related posts

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने दी बधाई

Trinath Mishra

न्यू ईयर पार्टी के दौरान फायरिंग, 35 की मौत, सैंटा के ड्रेस में था हमलावर

Rahul srivastava

AIMIM चीफ ओवैसी ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए दिया चैलेंज, कहा- आज शाम तक बताएं 1000 रोहिंग्या के नाम

Trinath Mishra