इस्तांबुल। जहां एक तरफ पूरा विश्व नए साल की खुशियों मे सराबोर था वहीं तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में नए साल की एक पार्टी के दौरान क्लब में फायरिंग हुई। प्राप्त हो रही जानकारियों के मुताबिक इसमें करीब 35 लोगाें के मारे जाने और 50 के घायल होने की खबरें हैं। सूत्रां से प्राप्त हो रही जानकारियों के मुताबिक हमलावर सांता क्लोज की ड्रेस में था जिसने अचानक से फायरिंग करनी शुरु कर दी।
सूत्रों से प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक इस्तांबुल के सबसे लोकप्रिय रेइना क्लब में नए साल के जश्न में पार्टी चल रही थी, पार्टी के दौरान ही वहां पर सैंटा के वेष में दो बंदूकधारी घुस गए और जश्न मना रहे लोगों पर अचानक से गोलीबारी करना शुरु कर दिया। गोलीबारी में 35 लोगों की मौत हो गई और करीब 50 घायल हुए, घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक यह एक आतंकी हमला था, बताया जा रहा है कि पार्टी में 700 से अधिक लोग मौजूद थे, जब गोलीबारी हुई तो लोगों में हड़कंप मच गया, लोगों में घबराहट इस कदर का था जिसमें कई लोगों ने स्वयं को बचाने के लिए पास की ही एक नदी में छलांग भी लगा दी। मामले की जांच की जा रही है।