featured Breaking News देश राज्य

भारतीय सैनिक दोषी करार, सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान की थी LOC पार

indian army

पाकिस्तान से आने वाले आतंकियों से तंग आकर पिछले साल सितंबर महीने में भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकी अड्डों पर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था, लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान सीमा पार चले जाने वाले जवान को अब सेना की कोर्ट ने दोषी करार दिया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि जवान की तीन महीने कैद की सजा सुनाई गई है।

indian army
army

जानकारी कुछ इस प्रकार भी है कि जवान अपने लिए अपील भी कर सकता है। जवान का नाम चंदू बाबूलाल चव्हाण है। हालांकि जवान के लिए सजा का उचित समय अधिकारियों की मंजूरी के बाद ही मिलेगा। चंदू बाबूलाल चव्हाण 37 राष्ट्रीय राइफल्स में था। सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान उसने सीमा पार कर दी थी। पाकिस्तान द्वारा जनवरी महीने में जवान को भारत के हवाले कर दिया गया था। इस मामले में जनरल कोर्ट मार्शल द्वारा सुनवाई की गई है। पाकिस्तान से रिहाई के बाद जवान ने कहा था कि उसे चार महीने तक प्रताड़ित किया गया है तथा उसे नशे के इंजेक्शन भी दिए जाते थे। सूत्रों के हवाले से खबर है कि पाकिस्तान से रिहाई के बाद उसके शरीर पर कई सारे चोट के निशान देखे गए थे।

Related posts

उ0प्र0 भाजपा के नये अध्यक्ष बने स्वतंत्र देव सिंह , मिलीं अनेकों जिम्मेदारियां

bharatkhabar

छेड़खानी के बाद ‘इच्छा’ का फेसबुक पर फूटा गुस्सा…जानें क्या कहा?

shipra saxena

OMG! गोवा में वेश्यावृत्ति के लिए मांगा जा रहा है आधार कार्ड

Breaking News