Breaking News featured Uncategorized भारत खबर विशेष यूपी

उ0प्र0 भाजपा के नये अध्यक्ष बने स्वतंत्र देव सिंह , मिलीं अनेकों जिम्मेदारियां

swatentre dev singh उ0प्र0 भाजपा के नये अध्यक्ष बने स्वतंत्र देव सिंह , मिलीं अनेकों जिम्मेदारियां

एजेंसी, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश की अनेकों जिम्मेदारियों को सौंपते हुए स्वतंत्र देव सिंह को नया अध्यक्ष बनाया गया। इस समय स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री के पद पर न्युक्त हैं। पार्टी का मानना है कि स्वतंत्र देव सिंह के पास लंबा राजनीतिक अनुभव है। लोकसभा चुनाव के दौरान स्वतंत्र देव सिंह मध्य प्रदेश के इंचार्ज थे। और उनकी देखरेख में बीजेपी ने मध्य प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन भी किया ।

महाराष्ट्र बीजेपी का नये अध्यक्ष होंगे चंद्रकांत पाटिल

बताते चलें स्वतंत्र देव सिंह की देख-रेख में भाजपा ने 29 में से 28 सीटें जीती। स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं। उ0प्र0 भाजपा का अध्यक्ष बनने के बाद स्वतंत्र देव सिंह को यूपी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना होगा। बीजेपी के संविधान के मुताबिक कोई भी व्यक्ति दो पद पर नहीं रह सकता है। इसी के साथ भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष भी बदल दिया है। पार्टी द्वारा चंद्रकांत पाटिल को महाराष्ट्र बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद मौजूदा महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

Related posts

जिला प्रशासन वायरल बुखार को लेकर हुआ अलर्ट, ग्रामीण क्षेत्रों में कराई जा रही सफाई

Rani Naqvi

लखीमपुर खीरी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ने सपा को दी मात

Neetu Rajbhar

केंद्र से सहयोग करने को तैरूार हैं केजरीवाल, शर्त यह है कि अपराधों पर लगाम लगनी चाहिए

bharatkhabar