featured Breaking News देश राज्य

दिल्ली: डॉक्टर ने क्लीनिक में किया महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार

rape 1 दिल्ली: डॉक्टर ने क्लीनिक में किया महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार

राजधानी दिल्ली में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन यहां से रेप-हत्या जैसी खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। ताजा मामला दक्षिणी दिल्ली को कोटला मुबारकपुर इलाके का है। यहां एक महिला ने डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरु कर दी है।

rape 1 दिल्ली: डॉक्टर ने क्लीनिक में किया महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार

25 वर्षीय महिला का कहना है कि वह कोटला मुबारकपुर में 52 वर्षीय सुनील सेठी के क्लीनिक में काम करती है। शिकायत के अनुसार आरोपी डॉक्टर ने बीती 18 अक्टूबर को क्लीनिक को बंद कर लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा तथा दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामला सामने आने बाद से ही आरोपी डॉक्टर फरार चल रहा है। हालांकि पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे धमकी भी दी की किसी के सामने अगर मुंह खोला तो अंजाम काफी घातक होगा। लेकिन कुछ वक्त के बाद महिला ने हिम्मत जुटाई और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म को मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Related posts

लखनऊ में चलेगा विशेष सफाई अभियान, जागरूकता पर भी जोर

Aditya Mishra

मोदी हैं भारत के तीसरे सबसे कामयाब प्रधानमंत्रीः गुहा

kumari ashu

हुगली नदी में नौसेना की नाव में आग

Rahul srivastava