featured Breaking News देश राज्य

योगी आदित्यनाथ ने तोड़ा राम रहीम का रिकॉर्ड, दिवाली पर भी राम रहीम ने नहीं खाई मिठाई

ram rahim योगी आदित्यनाथ ने तोड़ा राम रहीम का रिकॉर्ड, दिवाली पर भी राम रहीम ने नहीं खाई मिठाई

डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम इन दिनों रोहतक की सुनारिया जेल में अपने कर्मों की सजा काट रहा है। इस बार की दिवाली भी राम रहीम की जेल के अंधेरे में कटी है। दिवाली के दिन भी वह चैन की सांस नहीं ले पाया है तथा दिवाली के दिन वह काफी ज्यादा परेशान दिखा। सूत्रों के मुताबिक खबर है कि दिवाली के दिन जेल प्रशासन द्वारा दी गई मिठाई को भी राम रहीम ने नहीं खाई।

ram rahim योगी आदित्यनाथ ने तोड़ा राम रहीम का रिकॉर्ड, दिवाली पर भी राम रहीम ने नहीं खाई मिठाई
ram rahim

सूत्रों के मुताबिक खबर है कि राम रहीम ने जेल के अंदर एक भी दिया नहीं जलाया। यहां तक की पटाखों के शोर के कारण वह राम भर नहीं सो पाया है। सूत्रों के मुताबिक खबर है कि जेल प्रशासन ने दिवाली के मौके पर जब जेल में बंद लोगों को मिठाई बांटी तो राम रहीम ने उन मिठाई को खाने से इनकार कर दिया। हालांकि कुछ दिनों पहले राम रहीम का परिवार उसे जेल के अंदर मिठाई देकर गया था जिसे उसने खाया था। लेकिन जहां तक बात रही दिया जलाने की तो इस बार उसका रिकॉर्ड भी टूट गया।

आपको बता दें कि राम रहीम के दिवाली के वक्त पर दिया जलाने का काफी शौक था। साल 2016 में उसने प्रतिभागियों के साथ मिलकर 1.5 लाख दिये जलाए थे। इस रिकॉर्ड को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया था। लेकिन यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को 1.7 लाख दिए सरयू नदी के तट पर जलाए थे। जिसके बाद राम रहीम का रिकॉर्ड भी टूट गया। लेकिन शायद उसके कर्मों के कारण ही अब राम रहीम की ऐसी दशा हो रही है जिसे वह सुनारिया जेल में भुगत रहा है।

Related posts

लॉकडाउन से मध्य प्रदेश में कृषि, उद्योग और सर्विस सेक्टर को भुगतना पड़ सकता है इतने करोड़ का नुकसान

Shubham Gupta

सीएम रावत ने देहरादून में सौंडा-सरौली और भोपालपानी के पुल का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया

Rani Naqvi

Weather Update: दिल्ली समेत पूरे भारत में जारी है कड़ाके की ठंड का सितम, जानिए मौसम का मिजाज

Neetu Rajbhar