featured देश

Weather Update: दिल्ली समेत पूरे भारत में जारी है कड़ाके की ठंड का सितम, जानिए मौसम का मिजाज

weather Weather Update: दिल्ली समेत पूरे भारत में जारी है कड़ाके की ठंड का सितम, जानिए मौसम का मिजाज

Weather Update || पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की वजह से दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का सितम लगातार जारी है कई राज्य में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार यानी 25 जनवरी को देश के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वही सुबह-शाम ” कोहरे  की वजह से विजिबिलिटी काफी कम रहेगी। 

इन राज्य में हो सकती है आज बारिश

स्काईमेट वेदर के अनुसार आज पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है इसके अतिरिक्त पंजाब के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 

इन राज्य में माइनस में पहुंचा तापमान

ठंड का सबसे अधिक असर श्रीनगर और जम्मू में देखा जा रहा है मौसम विभाग के मुताबिक ले में आज न्यूनतम तापमान -13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान -2 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान -1 डिग्री और अधिकतम तापमान -8 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है।

अन्य शहरों में मौसम का क्या है मिजाज

 

शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 7 डिग्री सेल्सियस 17 डिग्री सेल्सियस
श्रीनगर -1 डिग्री सेल्सियस 8 डिग्री सेल्सियस
अहमदाबाद 7 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस
भोपाल 8 डिग्री सेल्सियस 20 डिग्री सेल्सियस
चंडीगढ़ 8 डिग्री सेल्सियस 15 डिग्री सेल्सियस
देहरादून 9 डिग्री सेल्सियस 18 डिग्री सेल्सियस
जयपुर 7 डिग्री सेल्सियस 20 डिग्री सेल्सियस
चुरु 7 डिग्री सेल्सियस 18 डिग्री सेल्सियस
मुंबई 14 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
लखनऊ 12 डिग्री सेल्सियस 17 डिग्री सेल्सियस
गाजियाबाद 9 डिग्री सेल्सियस 17 डिग्री सेल्सियस
जम्मू 6 डिग्री सेल्सियस 17 डिग्री सेल्सियस
लेह -13 डिग्री सेल्सियस -1 डिग्री सेल्सियस
पटना 12 डिग्री सेल्सियस 20 डिग्री सेल्सियस

Related posts

उत्तराखंड के अनलॉक का इंतजार कर रही है गाजियाबाद की 100 बाइकर्स टीम

Shailendra Singh

अल्मोड़ा: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी

pratiyush chaubey

श्रीनगर की लाल चौक पर प्रदर्शनकारी छात्रों ने फेंके सेना पर पत्थर

shipra saxena