नई दिल्ली। समुद्र में अब भारत की ताकत और भी ज्यादा बढ़ गई है। भारतीय नौसेना को रक्षा मंत्री ने आईएनएस किलटन दिया है। इसकी औपचारिकताएं विशाखापत्तनम में पूर्व नेवल कमांड पहुंचकर रक्षा मंत्री निर्मला सीताकनण ने पूरी की हैं। आईएनएस किलटन भारतीय नौसेना को मिलने के बाद भारत की समुद्र में ताकत और भी ज्यादा बढ़ गई है। यह दुश्मन पर घातक वार करने के लिए काफी अच्छा माना गया है।
किलटन को सबसे ज्यादा घातक युद्धपोत कहा जाता है जोकि समुद्र के अंदर पनडुब्बियों को आसानी से ढेर कर सकता है। आईएनएस किलटन का वजन 3500 टन है जोकि 109 मीटर लंबा है। जानकारी के मुताबिक यह आधुनिक हथियार और कई सारे सेंसर से लैस हैं जिसमें चार डीजल इंजन लगे हुए हैं। हेलिकॉप्टर लैंडिंग की सुविधा भी है। यह 45 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकता है। नौसेना को इसे समर्पित करने के बाद भारत की ताकत और भी कई ज्यादा बढ़ गई है। आईएनएस किलटन रासायनिक, परमाणु और जैविक हालात पड़ने पर भी दुश्मनों को ढ़ेर करने में सक्षम है तथा इसमें रॉकेट लॉन्चर भी लगा हुआ है। इसे बनाने में हाई क्लास डीएसआर 249 को प्रयोग में लाया गया है। इस नौसेना के नेवल डिजाइन निदेशालय के डिजाइन पर तैयार किया गया है।