Breaking News featured Uncategorized देश वायरल

भाजपा का अजीब सवाल: क्या राहुल गांधी का नाम राउल विंची भी है?

bjp narendra modi भाजपा का अजीब सवाल: क्या राहुल गांधी का नाम राउल विंची भी है?

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर विवाद के बीच सोमवार को सवाल किया कि श्री गांधी को साफ करना चाहिए कि क्या वह सांसद रहते हुए भी दूसरे देशों के नागरिक रहे हैं। भाजपा के प्रवक्ता जी वी एल नरसिंह राव ने यहां संवाददाताओं से कहा कि श्री गांधी की नागरिकता के बारे में अमेठी के निर्वाचन अधिकारी के समक्ष एक मामला सामने लाया गया है।
श्री गांधी 2004 में सांसद बने थे, वर्ष 2005 में ब्रिटिश पंजीकरण कार्यालय द्वारा जारी एक कंपनी बैक ऑप्स लिमिटेड के दस्तावेजों के अनुसार श्री गांधी ब्रिटिश नागरिक थे। श्री नरसिंह राव ने कहा कि एक सांसद रहते हुए श्री गांधी कैसे ब्रिटिश नागरिक रह सकते हैं। यदि यह सच है तो उन्होंने 1955 के नागरिकता कानून का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय का एक सर्टिफिकेट भी चर्चाओं में है जिसमें राउल विंची नाम लिखा है। श्री गांधी को बताना चाहिए कि क्या वह भारत में राहुल गांधी हैं और ब्रिटेन में राउल विंची। वह यह जानकारी भी दें कि क्या उनके पास अन्य देशों की भी नागरिकता है और क्या वह अलग- अलग देशों में अलग-अलग नामों का प्रयोग करते हैं।

Related posts

 मध्यप्रदेशः राजभवन में राज्यपाल ने देखे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम

mahesh yadav

जवाड़ेकर बोले- देश से पैसा लेकर भागे लोगों को जल्द ही लाएगी सरकार

bharatkhabar

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, कही ये बड़ी बात

Aditya Mishra