Breaking News राज्य

हरियाणा कांग्रेस ने पारित किया प्रस्ताव, राहुल गांधी को मिले कांग्रेस की कमान

rahul gandhi us

चंडिगढ़। साल 2014 से लगातार हर चुनाव हार रही कांग्रेस में अब राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसी को लेकर हरियाणा की प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक प्रस्ताव पास किया है। इस प्रस्ताव में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की गई है। इस के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जल्द से जल्द नियुक्ती के लिए भी पार्टी हाईकमान को पत्र लिखा है। इस बाबत पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की अध्यक्षता में कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई। rahul gandhi us

इस बैठक में हरियाणा के पार्टी विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारी और नेता शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस के इन नेताओं ने सर्वसम्मति से ये प्रस्ताव पास किया की कांग्रेस की कमान राहुल गांधी को दी जानी चाहिए। इसके अलावा हरियाणा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और हरियाणा की तरफ से अखिल भारतीय कार्यसमिति के सदस्यों की नियुक्ती को लेकर भी चर्चा हुई। नेताओं ने तय किया कि पार्टी हाईकमान द्वारा इस विषय में जो भी निर्णय लिया जायेगा वो उन्हें स्वीकार होगा।

बैठक समाप्त होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के तगड़े दावेदार भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं की इच्छा है कि राहुल गांधी राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का नेतृत्व करें। इस संदर्भ में एक प्रस्ताव पारित किया गया है। बैठक में विधायक दल की नेता किरण चौधरी, गीता भुक्कल, कुलदीप शर्मा, राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा भी मौजूद रही।

Related posts

कुर्की से पहले बेच दी माल्या ने संपत्ति, ईडी को दी धमकी

bharatkhabar

22 अप्रैल को होंगे दिल्ली में एमसीडी चुनाव, 25 को आएंगे नतीजे

Rahul srivastava

अतिवृष्टि से नरमे की फसल हुई खराब, गांव चंदड़ा के किसानो ने की मुआवजे की मांग

Samar Khan