featured दुनिया देश

सुषमा ने की पाकिस्तानी पिता और बेटी की मदद, मात्र एक घंटे में दिलाई मेडिकल वीजा

sushma swaraj

नई दिल्ली। विदेश मंत्री अपने शांत स्वभाव और दरियादिली के लिए जानी जाती हैं। वो भावनाओं के बीच आपसी कलह को नहीं आने देती। सभी जानते हैं हैं कि पाक औप भारत के बीच रिश्ते ठीक नहीं रहते दोनों देशों में विवाद बना रहता है। लेकिन इसके बावजूद सुषमा स्वराज पाक के लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हटती हैं। वो हमेशा पाकिस्तानी लोगों को मेडिकल वीजा उपलब्ध कराती हैं। इस बार भी उन्होंने पाकिस्तानी बाप-बेटी की वीजा की गुहार को सिर्फ एक घंटे में मान लिया और उन्हें वीजा उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

sushma swaraj
sushma swaraj

बता दें कि लाहौर के रहने वाले उजैर हुमायुं ने ट्वीट कर लिखा की उनकी तीन साल की बेटी को दिल की बीमारी है। उसकी दिल की सर्जरी होनाी है। जिसके लिए उजैर ने सुषमा से जल्द से जल्द वीजा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। जिसे सुनने में सुषमा ने जरा भी वक्त नहीं लगाया और एक घंटे के अंदर उनकी गुहार सुनी साथ ही उसे जल्द ठीक होने की भी दुआ दी।

वहीं उसके ठीक बाद एक और पाकिस्तानी जिसका लिवर ट्रांसप्लांट किया जाना है, के लिए वीजा जारी करने का आदेश दिया।इस बार एक बेटी ने अपने पिता की जिंदगी की गुहार लगाई थी। नूरमा हबीब ने ट्वीट कर लिखा था कि उसके पिता का भारत में लिवर ट्रांसप्लांट किया जाना है। नूरमा के ट्वीट पर री-ट्वीट करते हुए सुषमा ने उनकी लंबी जिंदगी की दुआएं भी दी हैं।

Related posts

मेरठ में केजरीवाल का भाजपा पर निशाना, कहा- अच्‍छी नीयत लेकर आओ, सब सस्‍ता हो जाएगा

Shailendra Singh

शर्मनाक: कार में बच्चे को दूध पिला रही मां के साथ मुंबई पुलिस ने की ऐसी हरकत

Rani Naqvi

1लाख करोड़ रुपये का निवेश राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के लिए किया जा रहा है-नितिन गडकरी

mahesh yadav